PlayBreaking News

UN के बाहर बांग्लादेशी प्रवासियों का विरोध प्रदर्शन : मोहम्मद यूनुस पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- पाकिस्तान वापस जाओ

Follow on Google News
UN के बाहर बांग्लादेशी प्रवासियों का विरोध प्रदर्शन : मोहम्मद यूनुस पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- पाकिस्तान वापस जाओ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UNHQ) के बाहर शुक्रवार को बांग्लादेशी प्रवासियों ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यूनुस के सत्ता संभालने के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं पर अत्याचार बढ़े हैं। प्रदर्शनकारियों ने ‘यूनुस पाकिस्तानी है, पाकिस्तान वापस जाओ’ और ‘गो बैक टू पाकिस्तान’ जैसे नारे लगाए।

    आरोप- हसीना सरकार को गैरकानूनी ढंग से हटाया गया

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, 5 अगस्त 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की लोकतांत्रिक सरकार को गैरकानूनी तरीके से हटाया गया। इसके बाद देश में हालात बिगड़ गए और यूनुस ने इस्लामिक ताकतों के साथ मिलकर सत्ता पर कब्जा कर लिया।

    एक प्रदर्शनकारी ने कहा- “हम यूनुस के अवैध शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हसीना को देश छोड़ना पड़ा और तभी से अल्पसंख्यकों पर हमले तेजी से बढ़ गए हैं।”

    Twitter Post

    अल्पसंख्यकों पर हमले और पलायन की स्थिति

    बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2024 से दिसंबर 2024 के बीच देश में 32 हिंदुओं की हत्या, 13 रेप और उत्पीड़न के मामले तथा 133 मंदिरों पर हमले हुए।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लाखों लोग देश छोड़ने को मजबूर हैं। खासकर हिंदू समुदाय को हिंसा का सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया है।

    चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग

    विरोध कर रहे लोगों ने हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की तत्काल रिहाई की मांग की। उनका आरोप है कि यूनुस ने उन्हें गैरकानूनी रूप से जेल में बंद कर रखा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और यह स्थिति बांग्लादेश को चरमपंथ की ओर धकेल रही है।

    ‘तालिबानी देश बनाने की साजिश’

    एक अन्य प्रदर्शनकारी ने यूनुस पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेश को “तालिबानी देश, एक आतंकवादी राष्ट्र” बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज हम संयुक्त राष्ट्र के सामने यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन करने आए हैं, क्योंकि वे हिंदुओं, बौद्धों, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रहे हैं।”

    यूनुस का बचाव और संयुक्त राष्ट्र में भाषण

    इसी बीच, मोहम्मद यूनुस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश अब “विकास की यात्रा पर है”। उन्होंने अपने भाषण में प्रवासी मजदूरों के योगदान को सराहा और कहा कि आने वाले चुनावों से देश में लोकतांत्रिक माहौल मजबूत होगा। यूनुस ने यह भी दावा किया कि, उनका उद्देश्य SAARC देशों के बीच सहयोग और निवेश को बढ़ावा देना है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts