Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिग बॉस के वीकेंड का वार में हाई वोल्टेज ड्रामा, गौहर खान ने दिखाई आवेज और अमाल को आईना; प्रोमो में दिखा तगड़ा टकराव

बिग बॉस के वीकेंड का वार में हाई वोल्टेज ड्रामा, गौहर खान ने दिखाई आवेज और अमाल को आईना; प्रोमो में दिखा तगड़ा टकराव
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिग बॉस का नया वीकेंड का वार एपिसोड ड्रामा और तकरार से भरा रहने वाला है। शो के प्रोमो में सलमान खान आवेज दरबार से कहते दिखते हैं कि मैं आपकी मदद तभी कर सकता हूं, जब आप खुद अपनी मदद करेंगे। इसी दौरान स्टेज पर गौहर खान की एंट्री होती है और वह आवेज को साफ-साफ कहती हैं कि अगर आप अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तो शो में टिक नहीं पाएंगे।

    अमाल मलिक पर भी साधा निशाना

    आवेज से बात करने के बाद गौहर खान अमाल मलिक पर भड़क उठती हैं। उन्होंने कहा कि अमाल का कैरेक्टर शो में दोगला लग रहा है और वो किसी के भी नहीं हैं। गौहर की इस बात पर स्टेज का माहौल और भी गरम हो जाता है।

    फैंस ने गौहर की जमकर की तारीफ

    प्रोमो सामने आते ही फैन्स एक्साइटेड हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि बुली गैंग की बैंड बजने वाली है, किसी ने तो आकर सच कहा" और "इसीलिए गौहर मेरी फेवरेट हैं। कई फैन्स ने सलमान खान के सामने अमाल को लताड़ने के लिए गौहर की तारीफ की है।

    आवेज बाहर, नीलम गिरी सीक्रेट रूम में

    खबरों के मुताबिक, इस वीकेंड आवेज दरबार शो से बाहर हो चुके हैं। वहीं नीलम गिरी को सीक्रेट रूम भेजा गया है। अगर यह सच है तो आवेज के फैन्स के लिए यह खबर काफी निराश करने वाली होगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts