अंबिकापुर में हिंदूवादी संगठनों ने एल्विश-अंजलि के गरबा कार्यक्रम का जताया विरोध, पुतले जलाने की दी चेतावनी 

Follow on Google News
अंबिकापुर में हिंदूवादी संगठनों ने एल्विश-अंजलि के गरबा कार्यक्रम का जताया विरोध, पुतले जलाने की दी चेतावनी 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले डांडिया और गरबा महोत्सव में यू-ट्यूबर एल्विश यादव और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को बुलाने पर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदूवादी संगठनों ने दोनों कलाकारों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया है।

    अंजलि-एल्विश के कार्यक्रमों पर आपत्ति 

    बता दें कि, अंबिकापुर में ‘करण घोष एंड पर्पल संग जस्ट डांडिया' नामक आयोजन समिति ने एल्विश यादव, अंजलि अरोड़ा और फिल्म स्टार गोविंदा को आमंत्रित किया है। हिंदूवादी संगठनों ने एल्विश और अंजलि के कार्यक्रमों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ये दोनों कलाकार सोशल मीडिया पर अपने विवादों और अश्लीलता के कारण जाने जाते हैं। नवरात्रि के गरबा कार्यक्रम में ऐसे लोगों की जगह नहीं है।

    पुतला जलाने का किया ऐलान 

    संगठनों ने सरगुजा एसपी और कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने एल्विश (27 सितंबर) और अंजलि (28 सितंबर) के निर्धारित कार्यक्रमों को रोकने की मांग की है और विरोध स्वरूप दोनों कलाकारों का पुतला जलाने का ऐलान किया है।

    कलाकारों को मिली मोटी फीस

    जानकारी के अनुसार, एल्विश यादव को करीब 17 लाख रुपए और अंजलि अरोड़ा को 10 लाख रुपए की मोटी फीस देकर बुलाया गया है। डांडिया पास की कीमत 800 रुपए से लेकर VVIP पास के लिए 25 हजार रुपए तक रखी गई है। खास बात यह है कि कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अलग से 11 हजार रुपए चार्ज किए जा रहे हैं। वहीं, गोविंदा के कार्यक्रम को लेकर कोई विरोध नहीं है। विरोध के चलते स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और अब इन कलाकारों के कार्यक्रम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts