Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन में I LOVE MUHAMMAD का पोस्टर, हिंदूवादी ने किया विरोध, बोले- नवरात्रि  में माहौल खराब करने की कोशिश

उज्जैन में I LOVE MUHAMMAD का पोस्टर, हिंदूवादी ने किया विरोध, बोले- नवरात्रि  में माहौल खराब करने की कोशिश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुआ I LOVE MUHAMMAD’  विवाद देश के कई राज्यों तक फैल चुका है। इसका असर अब मध्य प्रदेश के पवित्र और ऐतिहासिक शहर उज्जैन में देखने को मिला। शहर में लोहे के पुल के पास एक मस्जिद और आस-पास के घरों पर ‘I LOVE MUHAMMAD’ लिखे बैनर लगे मिले हैं। इन पोस्टरों पर नजर पड़ते ही इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई और पोस्टर हटवा दिए।

    पोस्टरों पर हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति 

    बता दें कि, यह मामला शनिवार की सुबह का है। बैनर की सूचना मिलते ही महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए नगर निगम की मदद से पोस्टर हटवाए, ताकि माहौल न बिगड़े। हालांकि, पोस्टर हटाते समय हिंदू जागरण मंच ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। मंच के कार्यकर्ता रितेश माहेश्वरी ने आरोप लगाया कि त्योहार के समय जानबूझकर ऐसे पोस्टर लगाकर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पोस्टर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी इकट्ठा हो गए थे।

    कानपुर विवाद की वजह से पुलिस ने सतर्कता बरती

    इस मामले में पुलिस ने अत्यधिक सतर्कता बरती, क्योंकि 'I LOVE MUHAMMAD’ पोस्टर को लेकर विवाद पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शुरू हुआ था और देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। उज्जैन पुलिस प्रदेश की स्थिति को देखते हुए  कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी।

    पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

    माहौल को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। अब जांच शुरू कर दी है कि ये पोस्टर किसने और किस उद्देश्य से लगाए थे। बता दें कि नवरात्रि से पहले ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सभी वर्गों के प्रतिनिधियों से जिले में शांति बनाए रखने की अपील की थी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts