Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोनीपत में दिनदहाड़े पेट्रोल की चोरी... 2600 रुपए का तेल डलवाकर भागे बदमाश, पेट्रोल पंप की मशीन भी उखाड़ी, CCTV वायरल

सोनीपत में दिनदहाड़े पेट्रोल की चोरी... 2600 रुपए का तेल डलवाकर भागे बदमाश, पेट्रोल पंप की मशीन भी उखाड़ी, CCTV वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पर दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। एक कार चालक 2600 रुपए का पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए न केवल मौके से फरार हो गया, बल्कि भागते समय पेट्रोल पंप की मशीन (आउटलेट) को भी अपनी कार के साथ उखाड़ ले गया।

    कैसे हुई वारदात?

    जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि चालक ने 2800 रुपए  का पेट्रोल डालने को कहा था। जैसे ही 2600 रुपए का तेल भराया, चालक तेजी से कार लेकर भाग गया। वहीं, नोजल कार की टंकी में फंसी हुई थी, इसलिए भागने की वजह से पूरा आउटलेट जमीन पर गिरकर टूट गया। ये घटना 26 सितंबर की बताई जा रही है। जबकि इसका वीडियो आज ही सामने आया है।

    Twitter Post

     लाखों का नुकसान, CCTV कैद हुई वारदात

    इस घटना से पेट्रोल पंप मालिक को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि टूटे हुए आउटलेट (मशीन) की कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चालक किस तरह मशीन को उखाड़ते हुए भागा है।

    CCTV के आधार पर जांच जारी

    घटना के बाद पेट्रोल पंप के मालिक आशीष सांगवान और उनकी पत्नी नरेश सांगवान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts