पटना में अमित शाह के काफिले में सुरक्षा चूक, अज्ञात कार पहुंची बीच रास्ते; एयरपोर्ट जाते समय सामने आई गाड़ी

Follow on Google News
पटना में अमित शाह के काफिले में सुरक्षा चूक, अज्ञात कार पहुंची बीच रास्ते; एयरपोर्ट जाते समय सामने आई गाड़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले में शनिवार को सुरक्षा चूक हो गई। समस्तीपुर जाने के लिए जब उनका काफिला पटना एयरपोर्ट पहुंच रहा था, तभी अचानक एक अज्ञात कार बीच रास्ते में आ गई। सुरक्षाकर्मी तुरंत सतर्क हुए और चिल्लाते हुए कार को साइड में कराया गया। इसके बाद काफिला बिना रुकावट एयरपोर्ट पहुंच सका।

    सुरक्षा बलों में मची अफरा-तफरी

    काफिले में अनजान कार घुसते ही सुरक्षा बलों के हाथ-पैर फूल गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। गाड़ी को हटाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली।

    बड़ा सवाल- कार रूट तक पहुंची कैसे?

    यह घटना उस समय हुई जब अमित शाह पटना के एक निजी होटल से एयरपोर्ट जा रहे थे। सवाल उठ रहा है कि अलर्ट रहने के बावजूद अज्ञात कार इस रूट पर कैसे पहुंच गई। यह सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

    नेताओं-कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

    गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इस दौरान वे चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे, संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा करेंगे तथा नेताओं-कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts