Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bangladesh Jet Crash : बांग्लादेशी एयरफोर्स का चाइनीज फाइटर जेट क्रैश, ड्रैगन ने लगाया चूना… जानें F-7 ट्रेनर जेट के बारे में

Bangladesh Jet Crash : बांग्लादेशी एयरफोर्स का चाइनीज फाइटर जेट क्रैश, ड्रैगन ने लगाया चूना… जानें F-7 ट्रेनर जेट के बारे में

Bangladesh Jet Crash Update : बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बांग्लादेश एयरफोर्स का चीनी निर्मित F-7 BGI ट्रेनिंग जेट उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के कैंपस में जा गिरा। हादसे के समय स्कूल में छात्र और शिक्षक मौजूद थे।

विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। इलाके में धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

F-7 BGI जेट ने सोमवार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी। यह एक ट्रेनिंग मिशन पर था, लेकिन टेक-ऑफ के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी के कारण यह विमान स्कूल परिसर पर क्रैश हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। हादसे के वक्त पायलट की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स पायलट की मौत की ओर इशारा करती हैं, लेकिन सरकारी पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

क्या है F-7 BGI जेट?

F-7 BGI एक हल्का लड़ाकू विमान (Light Combat Aircraft) है, जिसे चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ने बनाया है। यह सोवियत मिग-21 का चीनी संस्करण है।

  • F-7 को निर्यात के लिए विकसित किया गया था।
  • BGI वर्जन खास तौर पर बांग्लादेश के लिए कस्टमाइज किया गया है (BGI = Bangladesh Ground Improved)।
  • यह ट्रेनिंग और हल्के युद्धक मिशन के लिए इस्तेमाल होता है।
  • इसकी मैक्सिमम स्पीड 2,175 किमी/घंटा है और यह 17,500 मीटर तक की ऊंचाई पर उड़ सकता है।
  • इसमें PL-9C मिसाइल जैसे हल्के हथियार लगते हैं लेकिन यह लंबी दूरी की BVR मिसाइलें नहीं ले जा सकता।

बांग्लादेश ने 36 F-7BGI विमान खरीदे थे

  • बांग्लादेश ने 2011 में चीन के साथ 36 F-7 BGI जेट की डील की थी।
  • डिलीवरी 2013 तक पूरी हो गई थी।
  • अनुमान है कि प्रति यूनिट जेट की कीमत 1.5–2.5 मिलियन डॉलर (12.5 से 21 करोड़ रुपए) रही होगी।
  • यह कीमत जेट के वेपन सिस्टम और अन्य कॉन्फ़िगरेशन पर निर्भर करती है।

ट्रेनिंग मिशन पर था विमान : ISPR

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इस बात की पुष्टि की कि यह विमान वायुसेना का था और ट्रेनिंग मिशन पर था। हालांकि, क्रैश की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन तकनीकी खराबी (मैकेनिकल फेल्यर) की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने डिजाइन और रखरखाव में कमी के कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे?

F-7 और अन्य ट्रेनिंग विमानों के क्रैश का इतिहास बांग्लादेश में पहले भी रहा है।

  • 2015: चटगांव में F-7MB जेट क्रैश, पायलट लापता
  • 2018: टंगाइल में F-7BG क्रैश, विंग कमांडर की मौत
  • 2024: याक-130 ट्रेनिंग जेट करनाफुली नदी में गिरा, पायलट की जान गई

क्या है F-7 BGI की कमियां?

  • पुराना डिजाइन: मूल डिजाइन 1960 के दशक का
  • सीमित हथियार क्षमता: सिर्फ छोटी दूरी की मिसाइलें
  • रखरखाव चुनौती: बार-बार तकनीकी जांच और मेंटेनेंस की जरूरत
  • सुरक्षा जोखिम: ट्रेनिंग मिशनों में बार-बार हो रहे हादसे

बांग्लादेश वायुसेना में F-7 का रोल

बांग्लादेश वायुसेना (BAF) में F-7 BGI का मुख्य उपयोग पायलट ट्रेनिंग और हल्के युद्धक अभियानों के लिए होता है। इसे “सस्ता लेकिन असरदार” विकल्प माना जाता रहा है। हालांकि, वर्तमान समय में जब दुनिया भर की वायुसेनाएं अत्याधुनिक जेट्स जैसे राफेल, J-10C या F-16 की ओर बढ़ रही हैं, F-7 जैसे विमानों की भूमिका सीमित होती जा रही है।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts