Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:वंदे मातरम् के अपमान पर BJP का कांग्रेस के खिलाफ मशाल मार्च,रायपुर में गरजे भाजयुमो कार्यकर्ता

भारत माता चौक से राजीव भवन तक निकली मशाल रैली; भाजपा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी की मांग की,रायपुर शहर जिला भाजयुमो के नेतृत्व में रविवार को भारत माता चौक शंकर नगर से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर तक मशाल रैली निकाली गई। हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव भवन के समीप पहुंचे।
वंदे मातरम् के अपमान पर BJP का कांग्रेस के खिलाफ मशाल मार्च,रायपुर में गरजे भाजयुमो कार्यकर्ता

रायपुर: राजधानी रायपुर में वंदे मातरम् को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को कांग्रेस के खिलाफ मशाल रैली निकालकर राष्ट्रगीत के सम्मान का मुद्दा उठाया। भारत माता चौक शंकर नगर से राजीव भवन तक निकली रैली में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए भाजपा नेताओं ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

Bilaspur News: खूंटाघाट वेस्टवियर में खतरनाक सेल्फी का खेल, पुलिस ने रोका हादसा तेज बहाव के करीब पहुंचकर बना रहे थे रील, सुरक्षा गेट लांघकर खतरनाक इलाके में पहुंचे लोग

भारत माता चौक से राजीव भवन तक मशाल रैली

रायपुर शहर जिला भाजयुमो के नेतृत्व में रविवार को भारत माता चौक शंकर नगर से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर तक मशाल रैली निकाली गई। हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव भवन के समीप पहुंचे। इसके बाद कार्यालय के पास वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

Janjgir Champa: HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल का खेल,3 दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त

कांग्रेस नेतृत्व पर BJP का सीधा हमला

भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक गीत का नहीं, बल्कि देश और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान से जुड़ा विषय है।

वंदे मातरम् का महत्व समझना होगा

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम् के महत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत हो या देश से जुड़ा कोई अन्य मुद्दा, देश के सम्मान के लिए भाजपा हमेशा खड़ी रहेगी।

Raipur: आजादी की गाथा से विकास की तस्वीर तक, टाउन हॉल प्रदर्शनी में दिखा छत्तीसगढ़ का गौरव और भविष्य

दीपक बैज से भी पूछा सवाल

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कथित तौर पर वंदे मातरम् के अपमान के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का क्या रुख है और वे इस मुद्दे पर सामने क्यों नहीं आ रहे हैं।

माफी तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से माफी नहीं मांगे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Raipur: राष्ट्रीय ध्वज का अनादर,पेंड्रारोड स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की संवेदनशीलता पर उठे सवाल

बड़ी संख्या में भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ता जुटे

मशाल रैली में रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेशमंत्री विशाल पांडेय, कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी, पार्षद राजेश गुप्ता सहित भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी शामिल हुए। रैली में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts