🌤️
--Bhopal, India

Bilaspur News:खूंटाघाट वेस्टवियर में खतरनाक सेल्फी का खेल, पुलिस ने रोका हादसा तेज बहाव के करीब पहुंचकर बना रहे थे रील, सुरक्षा गेट लांघकर खतरनाक इलाके में पहुंचे लोग

खूंटाघाट वेस्टवियर में खतरनाक सेल्फी पर पुलिस की कार्रवाई, सुरक्षा गेट लांघने वालों को दी समझाइश,बारिश के कारण खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी का बहाव तेज बना हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग रोमांच और सोशल मीडिया रील के लिए सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए वेस्टवियर के तेज बहाव वाले हिस्से के करीब पहुंच गए। लोगों को रोकने के लिए लगाए गए सुरक्षा गेट को भी पार किया गया।
Follow on Google News
खूंटाघाट वेस्टवियर में खतरनाक सेल्फी का खेल, पुलिस ने रोका हादसा तेज बहाव के करीब पहुंचकर बना रहे थे रील, सुरक्षा गेट लांघकर खतरनाक इलाके में पहुंचे लोग

प्रेम कुमार, रायपुर: न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर में तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर सेल्फी और रील बनाने वालों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की। सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट को पार कर कुछ लोग प्रतिबंधित और खतरनाक हिस्से तक पहुंच गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कड़ी समझाइश दी।

Janjgir Champa: HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल का खेल,3 दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त

सुरक्षा गेट लांघकर पहुंचे खतरनाक हिस्से में

बारिश के कारण खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी का बहाव तेज बना हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग रोमांच और सोशल मीडिया रील के लिए सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए वेस्टवियर के तेज बहाव वाले हिस्से के करीब पहुंच गए। लोगों को रोकने के लिए लगाए गए सुरक्षा गेट को भी पार किया गया।

/img/129/1786900351192
/img/129/1786900354875

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

खतरनाक स्थिति की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल लोगों को तेज बहाव वाले क्षेत्र से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान पुलिस ने लापरवाही करने वालों को सख्त समझाइश देते हुए दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी।

Durg Bhilai: भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर में लीकेज,बाईपास पर मचा हड़कंप,पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा

मौके पर कराई उठक-बैठक

सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों को पुलिस ने मौके पर उठक-बैठक भी कराई। पुलिस की कार्रवाई का मकसद लोगों को सबक देना और बारिश के दौरान जलस्रोतों के आसपास बढ़ते हादसों को रोकना है।

/img/129/1786900361073
/img/129/1786900361073 

पुलिस की दो टूक रील से ज्यादा कीमती है जिंदगी

रतनपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो या सेल्फी के लिए अपनी जान खतरे में न डालें। बारिश के दौरान नदी, नाले, डैम, वेस्टवियर और तेज बहाव वाले स्थान बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे स्थानों पर लगाए गए बैरिकेड और सुरक्षा गेट को किसी भी स्थिति में पार न करें।

Raipur: राष्ट्रीय ध्वज का अनादर,पेंड्रारोड स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की संवेदनशीलता पर उठे सवाल

हादसे से पहले संभलने की जरूरत

बारिश के मौसम में जलस्तर और पानी के बहाव में अचानक बदलाव हो सकता है। ऐसे में सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही सबसे बेहतर उपाय है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पर्यटन और मनोरंजन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जोखिम उठाने से रोकें।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts