Janjgir Champa:HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल का खेल,3 दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त

रायपुर/जांजगीर-चांपा:हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन अलग-अलग दुकानों से बड़ी मात्रा में संदिग्ध डुप्लीकेट तेल जब्त किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर में लीकेज,बाईपास पर मचा हड़कंप,पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा
तीन दुकानों पर एक साथ पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल की बिक्री किए जाने की जानकारी मिलने के बाद संबंधित दुकानों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान तीन दुकानों से 44 बड़े बकेट और 12 छोटे केन, कुल 56 नग डुप्लीकेट तेल बरामद किया गया।

2.50 लाख का डुप्लीकेट तेल जब्त
पुलिस कार्रवाई में जब्त किए गए तेल की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट उत्पाद मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Raipur: आजादी की गाथा से विकास की तस्वीर तक, टाउन हॉल प्रदर्शनी में दिखा छत्तीसगढ़ का गौरव और भविष्य
इन तीन लोगों पर कार्रवाई
मामले में पुलिस ने कौशल अग्रवाल, अमन शर्मा और नीरज अग्रवाल के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि डुप्लीकेट तेल कहां से लाया गया और इसे आगे किन स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था।
SP के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि डुप्लीकेट और नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Raipur: राष्ट्रीय ध्वज का अनादर,पेंड्रारोड स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की संवेदनशीलता पर उठे सवाल
पुलिस ने आम लोगों से की अपील
जांजगीर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार में नकली या डुप्लीकेट उत्पादों की बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस के अनुसार ऐसी गतिविधियों पर समय रहते सूचना मिलने से प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है।












