Durg Bhilai:भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर में लीकेज,बाईपास पर मचा हड़कंप,पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा

CNG टैंकर में लीकेज से हड़कंप, NH-53 पर लगा जाम,जानकारी के अनुसार रात करीब 7.30 बजे NH-53 स्थित D-Mart के सामने CNG टैंकर में लीकेज की सूचना मिली। गैस रिसाव की खबर सामने आते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर में लीकेज,बाईपास पर मचा हड़कंप,पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा

दुर्ग भिलाई: भिलाई में शनिवार रात NH-53 पर CNG टैंकर से गैस लीकेज की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। D-Mart के सामने हुई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, SDRF और NHAI की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा को देखते हुएबाईपास पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। घटनास्थल के आसपास अस्पताल और मैरिज पैलेस होने के कारण टीमों ने अतिरिक्त सतर्कता बरती।

Raipur: आजादी की गाथा से विकास की तस्वीर तक, टाउन हॉल प्रदर्शनी में दिखा छत्तीसगढ़ का गौरव और भविष्य

रात  7.30  बजे के आसपास सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार रात करीब  7.30 बजे NH-53 स्थित D-Mart के सामने CNG टैंकर में लीकेज की सूचना मिली। गैस रिसाव की खबर सामने आते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Raipur: रायपुर में प्रेम विवाद का खौफनाक अंत,गर्लफ्रेंड को रोकने बोनट पर चढ़ा कारोबारी, 200 मीटर बाद गिरकर मौत

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ SDRF और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की।

/img/129/1786894384189

अस्पताल और मैरिज पैलेस के कारण बढ़ी सतर्कता

घटनास्थल के नजदीक अस्पताल और मैरिज पैलेस होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती गई। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए टीमों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी।

Raipur: राष्ट्रीय ध्वज का अनादर,पेंड्रारोड स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की संवेदनशीलता पर उठे सवाल

बाईपास पर थमा ट्रैफिक

CNG टैंकर से लीकेज की सूचना के बाद एहतियातन बाईपास पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की आवाजाही धीमी होने के साथ कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।

/img/129/1786894232459

समय रहते संभाला मोर्चा

पुलिस, SDRF और NHAI की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की। समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाने से किसी बड़े हादसे की स्थिति नहीं बनी।

Raipur: कोसा साड़ी में रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, बदली पहचान की दिखी नई तस्वीर

फिलहाल बड़े हादसे की सूचना नहीं

फिलहाल घटना में किसी बड़े हादसे या जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts