ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर अंधाधुंध फायरिंग :10 लोगों की मौत, हिरासत में 2 संदिग्ध

10 लोगों की मौत, हिरासत में 2 संदिग्ध
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को गोलीबारी (Bondi Beach Firing) की घटना हुई है। मशहूर बॉन्डी बीच पर अचानक गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। यह हमला हनुक्का उत्सव मना रहे लोगों पर हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

    क्या है पूरा मामला

    रविवार दोपहर बॉन्डी बीच इलाके में गोलियों की आवाजें सुनी गईं। सिडनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों ने करीब 50 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनीं। घटना के वक्त बीच पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर भारी बल तैनात किया गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

    NSW पुलिस का अलर्ट, ऑपरेशन जारी

    NSW पुलिस फोर्स ने X (पूर्व ट्विटर) पर बताया कि बॉन्डी बीच पर एक “डेवलपिंग इंसिडेंट” को लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, ऑपरेशन अभी जारी है। लोगों को पुलिस लाइन पार न करने और सभी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। पुलिस ने साफ किया है कि, जांच पूरी होने तक सुरक्षा कारणों से इलाके में प्रवेश न करें।

    Twitter Post

    सोशल मीडिया वीडियो में दिखी अफरा-तफरी

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीच पर मौजूद लोग गोलियों की आवाज और पुलिस सायरन सुनकर जान बचाते हुए भागते दिख रहे हैं। कुछ वीडियो में सड़क पर हथियारबंद संदिग्धों की झलक भी दिखने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इन फुटेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रतिक्रिया

    प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के प्रवक्ता ने कहा कि, सरकार को बॉन्डी में सक्रिय सुरक्षा स्थिति की जानकारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे NSW पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें।

    फिलहाल हालात पर नजर

    पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे बॉन्डी बीच इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। घटना की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल, लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    यह भी देखें: एग्जाम के दौरान हुई गोलीबारी, 2 की मौत; 8 घायल

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts