Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान:असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

    बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग

    आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी।

    Uploaded media

    असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान

    असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक चरण में कराया जाएगा। असम, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल का मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान

    नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग ने बताया कि इन राज्यों में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराया जाएगा।

    मई-जून में खत्म हो रहा कार्यकाल

    इन पांचों राज्यों में से चार राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा का कार्यकाल जून में पूरा होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है, ताकि तय समय सीमा के भीतर नई सरकार का गठन किया जा सके।

    ये भी पढ़ें: आचार संहिता लागू होने से पहले ममता का बड़ा फैसला! पुजारियों और मुअज्जिनों का भत्ता बढ़ाया

    4 मई को आएंगे चुनाव परिणाम

    चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सभी राज्यों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही इन राज्यों में नई सरकारों के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts