PlayBreaking News

IND vs UAE : एशिया कप 2025 में भारत का पहला मुकाबला आज UAE से, ऐसी रह सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Follow on Google News
IND vs UAE : एशिया कप 2025 में भारत का पहला मुकाबला आज UAE से, ऐसी रह सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। एक महीना पांच दिन के ब्रेक के बाद आज भारतीय क्रिकेट टीम फिर एक्शन में उतरेगी। एशिया कप 2025 में भारत का पहला मुकाबला यूएई से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। 
    टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE को ग्रुप ए में रखा गया है। हर टीम आपस में एक-एक मुकाबला खेलेगी और ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम इस बार टी-20 फॉर्मेट में उतर रही है, जहां उसकी निगाहें खिताब की ओर होंगी।

    ND vs UAE आज का मुकाबला

    भारतीय टीम ने पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त को टेस्ट सीरीज समाप्त की थी। उसके बाद से टीम किसी भी इंटरनेशनल मैच में नहीं उतरी थी। अब टीम इंडिया की नजर है एशिया कप पर। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम अपनी ताकत दिखाने के लिए उतरेगी।

    मैच की तारीख: 10 सितंबर 2025
    स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    समय: रात 8 बजे (भारत समयानुसार)
    टॉस का समय: शाम 7:30 बजे

    विकेटकीपिंग को लेकर बड़ा सवाल

    इस मैच में संजू सैमसन की अनुपस्थिति को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अगर संजू उपलब्ध नहीं होते हैं तो जितेश शर्मा को विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालना पड़ेगा। इसके अलावा हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है, जो टीम के ऑलराउंडर विकल्प को मजबूत बनाएंगे।

    पिच की स्थिति का अनुमान

    दुबई की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को समान रूप से मददगार साबित होती है। शुरुआत के ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और मूवमेंट का फायदा मिल सकता है। मिडल ओवरों में स्पिनर्स का रोल अहम रहेगा। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

    संभावित प्लेइंग-11

    भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

    UAE: मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मोहम्मद फारूक, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, मोहम्मद जवादुल्लाह, हैदर अली, जुनैद सिद्दिकी, मोहम्मद रोहिद।

    प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

    भारत में एशिया कप 2025 के सभी मुकाबलों का प्रसारण Sony Sports Network पर होगा। इसके साथ-साथ फैंस Sony LIV ऐप पर मैच को लाइव भी देख सकते हैं।

    Twitter Post

    आगे के मैच शेड्यूल

    • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई, रात 8 बजे
    • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान – अबू धाबी, रात 8 बजे
    • 28 सितंबर: फाइनल मुकाबला – दुबई, रात 8 बजे
       
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts