Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ये कैसा मुंडन संस्कार?एक बच्चे के लिए पूरा परिवार हुआ गंजा, देखकर रह जाएंगे हैरान!

राजकोट के पांजरिया गांव से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक मुंडन संस्कार की नहीं, बल्कि परिवार के गहरे जुड़ाव और प्यार की मिसाल है। 3 साल के अंश को अकेला महसूस न हो, इसलिए उसके मुंडन के बाद मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपने बाल मुंडवा लिए।
एक बच्चे के लिए पूरा परिवार हुआ गंजा, देखकर रह जाएंगे हैरान!
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आमतौर पर मुंडन संस्कार बच्चों के लिए आसान नहीं होता। छोटे बच्चे अपने बाल कटते देखकर डर जाते हैं या फिर मुंडन के बाद खुद को अलग महसूस करने लगते हैं। गुजरात के राजकोट जिले से आई एक खबर ने हर किसी को हैरान कर रहा है। यहां एक छोटे से बच्चे के मुंडन संस्कार को परिवार ने इतना खास बना दिया कि यह कहानी अब हर किसी का दिल जीत रही है।

    यह भी पढ़ें: एनर्जी वॉर शुरू? इजरायल का दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला, ईरान ने कतर की एनर्जी साइट पर किया मिसाइल अटैक

    अंश को अकेला महसूस न हो

    राजकोट के पांजरिया गांव में रहने वाले 3 साल के अंश का मुंडन संस्कार था। अंश के परिवार ने यह तय किया कि वे अपने बच्चे को इस पल में अकेला महसूस नहीं होने देंगे। उन्होंने सोचा कि अगर बच्चा अकेला मुंडन कराएगा, तो वह डर सकता है या असहज हो सकता है।
    इसी सोच के साथ परिवार ने एक अलग और भावुक फैसला लिया। अंश के साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों ने भी अपने बाल मुंडवाने का निर्णय किया।

    यह भी पढ़ें: बार-बार बम की झूठी धमकियां...अपराध के साथ बढ़ती साइकोलॉजिकल अलार्मिंग की प्रवृत्ति

    अंश की मां से शुरू हुआ सिलसिला

    वायरल वीडियो में सबसे पहले छोटा अंश नजर आता है, जिसका मुंडन हो चुका है। वह अपनी मां की गोद में बैठा है और सब कुछ सामान्य दिखता है। लेकिन कुछ ही पल बाद दृश्य बदल जाता है।

    अंश की मां खुद अपना सिर मुंडवाती नजर आती हैं। इसके बाद परिवार की अन्य महिलाएं और सदस्य भी एक-एक करके अपने बाल हटवाने लगते हैं। देखते ही देखते यह एक बच्चे का मुंडन संस्कार पूरे परिवार के सामूहिक मुंडन में बदल जाता है।

    सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    इस अनोखे मुंडन संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस परिवार की सोच की तारीफ कर रहे हैं और इसे प्यार और एकता की मिसाल बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इसे परंपराओं से हटकर कदम मानते हैं। खासकर महिलाओं के मुंडन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल भी उठ रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts