PlayBreaking News

अमृत भारत ट्रेनों की सौगात: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी,वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच शुरू हुई नई ट्रेनें; जानें डिटेल

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अप्रैल को इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाएंगी। खास तौर पर तीर्थयात्रियों और प्रवासी मजदूरों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।
Follow on Google News
पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी,वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच शुरू हुई नई ट्रेनें; जानें डिटेल

बनारस से पुणे और अयोध्या से मुंबई के बीच अब सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। इन ट्रेनों से सफर सस्ता, आसान और बिना बदलाव के संभव होगा। रेलवे ने रूट में प्रमुख धार्मिक और औद्योगिक शहरों को जोड़ा है। सरकार का लक्ष्य आम लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।

नई ट्रेनों की शुरुआत से कनेक्टिविटी होगी मजबूत

भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई ये अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देश के दो बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को सीधे जोड़ती हैं। और लंबे समय से यात्रियों की इस मांग को पूरा करती हैं कि उन्हें बिना ट्रेन बदले लंबी दूरी तय करने का ऑप्शन मिले। अब अयोध्या और बनारस जैसे धार्मिक शहरों से सीधे मुंबई और पुणे तक पहुंचना आसान हो गया है जिससे यात्रा का समय और झंझट दोनों कम होंगे खासकर त्योहारों और यात्रा सीजन में यह सुविधा लाखों यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी। सरकार का मानना है कि इससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी और छोटे शहरों को बड़े आर्थिक केंद्रों से जोड़ा जा सकेगा। 

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike : चुनाव खत्म, पेट्रोल-डीजल महंगा होगा या नहीं? सरकार ने दिया साफ जवाब

बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियतें

बनारस से हडपसर (पुणे) जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02531 के रूप में चलाई जाएगी। जिसमें कुल 22 कोच होंगे और यह ट्रेन लगभग 30 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी। यह ट्रेन शाम को बनारस से रवाना होकर अगले दिन देर रात पुणे पहुंचेगी, इस ट्रेन का रूट बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रयागराज झांसी भोपाल और इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है।

ये भी पढ़ें: ईरान जंग के बीच UAE का बड़ा फैसला : 60 साल बाद OPEC से अलग, वैश्विक तेल बाजार में हलचल

अयोध्या-मुंबई ट्रेन से प्रवासियों को राहत

अयोध्या कैंट से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02212 करीब 28 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर प्रतापगढ़ प्रयागराज सतना जबलपुर और इटारसी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस रूट पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय प्रवासी मजदूर यात्रा करते हैं जिन्हें अब सीधी और किफायती ट्रेन सेवा मिलेगी। इससे न सिर्फ उनका समय बचेगा बल्कि यात्रा का खर्च भी कम होगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि इन ट्रेनों के संचालन से कई बड़े धार्मिक स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। बनारस का काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या का श्री राम मंदिर अब महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज का त्रिवेणी संगम झांसी भोपाल और शिरडी जैसी जगह भी इस रूट में शामिल हैं जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा अब ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगी और धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। 

महिला सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन

ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही पीएम मोदी ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए नारीशक्ति को देश के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरा है। पीएम ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से संसद में यह बिल पास नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts