वायरल फोटो में महिला को 'Kiss' करते दिखे ट्रंप, फोटो ने मचाई सनसनी… फिर हुआ बड़ा खुलासा!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। तस्वीर में ट्रंप गोल्फ कोर्स पर एक महिला को किस करते हुए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि तस्वीर में दिख रही महिला व्हाइट हाउस की सहयोगी नताली हार्प हैं। तस्वीर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ चुकी है। जांच में सामने आया है कि वायरल तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तैयार किया गया था।
हाथ में दिखीं 6 उंगलियां
तस्वीर की जांच के दौरान सबसे बड़ा सुराग महिला के हाथ से मिला। तस्वीर के साफ वर्जन में महिला के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही थीं। AI से बनाई गई तस्वीरों में हाथ और उंगलियों की बनावट में इस तरह की गलतियां अक्सर देखने को मिलती हैं। जांचकर्ताओं ने तस्वीर को AI डिटेक्शन टूल्स से भी जांचा। रिपोर्ट के मुताबिक, एक जांच में तस्वीर के AI से बनाए जाने की 99.9 प्रतिशत संभावना बताई गई। OpenAI के एक टूल ने भी तस्वीर में ऐसा संकेत पाया, जिससे इसके AI टूल्स से बनाए जाने की संभावना सामने आई।
ईरान का ट्रंप को दो टूक संदेश, 7 शर्तें मानो या निर्णायक युद्ध के लिए तैयार रहो
तस्वीर के दो वर्जन हुए वायरल
इस तस्वीर के दो अलग-अलग वर्जन सोशल मीडिया पर सामने आए। एक तस्वीर साफ थी, जबकि दूसरा वर्जन धुंधला और कम क्वालिटी वाला था। शुरुआत में धुंधली तस्वीर के AI होने की पुष्टि करना मुश्किल था, क्योंकि कुछ AI डिटेक्शन टूल्स ने उसमें स्पष्ट संकेत नहीं पाए। हालांकि, बाद में सामने आए सबूतों और तस्वीर के साफ वर्जन की जांच से यह स्पष्ट हुआ कि वायरल सामग्री फर्जी थी। द वॉशिंगटन पोस्ट के विश्लेषण ने भी दोनों तस्वीरों को AI से तैयार फेक बताया।
CNN-Politico-MS NOW पर ट्रंप का बड़ा एक्शन, लगाया बैन, बोले- ‘फेक न्यूज’ बर्दाश्त नहीं
व्हाइट हाउस ने भी बताया फेक
वायरल तस्वीर को लेकर व्हाइट हाउस ने भी इसे फर्जी बताया। जांच में तस्वीर का कोई विश्वसनीय फोटोग्राफर, स्थान या ऐसी मूल तस्वीर नहीं मिली, जिससे यह साबित हो सके कि ट्रंप और नताली हार्प के बीच ऐसा कोई वास्तविक पल कैमरे में कैद हुआ था।



















