एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस: मोदी सरकार का समर्थन करने पर मिल रहीं थीं धमकियां, PM पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री का किया था विरोध

Follow on Google News
एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस: मोदी सरकार का समर्थन करने पर मिल रहीं थीं धमकियां, PM पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री का किया था विरोध
पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी (BBC) की डॉक्यूमेंट्री पर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस को दक्षिण भारत के केरल में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह फैसला BBC डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के बाद मिली धमकियों के चलते लिया है।

ट्वीट कर किया इस्तीफा देने का ऐलान

अनिल एंटनी ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि "मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझपर एक ट्वीट को वापस लेने के लिए असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा वे लोग कर रहे थे जो फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने ट्वीट डिलीट करने से मना कर दिया। https://twitter.com/anilkantony/status/1618095211284160513?s=20&t=9JllYMK9EtC7IamHcIrhgA

डॉक्यूमेंट्री में ऐसा क्या है... जिस पर हो रहा विवाद

बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री की पहली सीरीज में पीएम मोदी के शुरुआती दौर के राजनीतिक सफर की कहानी है। इसमें उनके RSS के साथ जुड़ाव, भाजपा में उनके बढ़ते कद और गुजरात के सीएम के रूप में उनकी नियुक्ति की चर्चा भी है। डॉक्यूमेंट्री में मोदी के सीएम रहते हुए गुजरात में हुए दंगों का भी जिक्र है। इन दंगों में पीएम मोदी की भूमिका बताई गई है। इसी को लेकर विवाद है।

कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि, पार्टी के नेता राहुल गांधी एक तरफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्यार का संदेश फैला रहे हैं। वहीं उनके समर्थक उनके द्वारा हासिल की जा रही हर चीज को तोड़ रहे हैं। अनिल एंटनी अभी तक कांग्रेस की केरल इकाई के डिजिटल संचार का जिम्मा संभालते थे। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई जब केरल कांग्रेस की अलग-अलग शाखाओं ने 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान किया है। दंगों के वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, PM मोदी को लेकर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश  ये भी पढ़ें- BBC की मोदी पर डॉक्यूमेंट्री का ब्रिटेन में विरोध, ऑनलाइन याचिका में लोगों ने एजेंडा ऑपरेटेड रिपोर्टिंग बताया
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts