केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, PM मोदी को लेकर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले वीडियो और ट्वीट्स को ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं। सूत्रों की मानें तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि मंत्रालय ने आदेश दिया है कि यूट्यूब पर शेयर किए गए बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड के सभी वीडियो ब्लॉक किए जाएं। ट्विटर को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री "इंडिया : द मोदी क्वेश्चन" के यूट्यूब वीडियो के लिंक वाले 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण सचिव की ओर से IT नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए निर्देश जारी किए गए थे। YouTube और Twitter दोनों ने इन निर्देशों का अनुपालन किया है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1616762692588695553





















