Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आस्था का महासंगम :महादेव के दर्शन करने महाशिवरात्रि पर 5 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे पचमढ़ी , 15 तक मेला

नर्मदापुरम स्थित बाबा महादेव की नगरी पचमढ़ी में महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया है। महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु पचमढ़ी के लिए रवाना हो गए हैं। महाशिवरात्रि मेले के लिए नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने इस बार बेहतर व्यवस्थाएं की है। इसमें चौरागढ़ में श्रद्धालुओं के लिए आरओ वाटर सुविधा देना शामिल है।
महादेव के दर्शन करने महाशिवरात्रि पर 5 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे पचमढ़ी , 15 तक मेला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में 10 दिवसीय आस्था महोत्सव महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया है। यह मेला 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर सुरक्षा, स्वच्छता, परिवहन, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और यातायात से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।

    Uploaded media

    स्वच्छता पर विशेष फोकस 

    मेले के दौरान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चौरागढ़ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इस वर्ष लगभग 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है, ताकि मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।

    13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र, अधिकारियों की तैनाती

    पूरे मेला क्षेत्र को 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने क्षेत्र में व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। इससे मेला संचालन सुचारू रहेगा और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सकेगा।

    Uploaded media

    यातायात प्रबंधन और आपदा सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था 

    श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लंबे व्हीलबेस वाली स्लीपर बसों पर प्रतिबंध लगाया गया है। मटकुली मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है और किराया भी निर्धारित किया गया है। साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए होमगार्ड, एसडीआरएफ और 40 से अधिक आपदा मित्र तैनात रहेंगे, वहीं फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था की गई है।

    Uploaded media

    700 पुलिस जवान, स्वास्थ्य सेवाएं और कंट्रोल रूम

    कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 700 पुलिस जवान मेला क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, सीसीटीवी निगरानी और ट्रैफिक पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस सहित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts