Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aadhaar Card Verification :कहीं फर्जी तो नहीं आपका आधार कार्ड? इन आसान तरीकों से करें सच्चाई की जांच

UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिससे आधार कार्ड की असली-नकली पहचान अब आसान हो गई है। QR कोड स्कैन कर नौकर, ड्राइवर या किसी भी व्यक्ति के आधार की तुरंत जांच की जा सकती है। OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित यह ऐप फर्जी आधार से बचाने में मदद करता है।
कहीं फर्जी तो नहीं आपका आधार कार्ड? इन आसान तरीकों से करें सच्चाई की जांच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। कई बार घर में काम करने वाले नौकर, नौकरानी या ड्राइवर फर्जी या एडिट किया हुआ आधार कार्ड दिखा देते हैं। ऐसे में UIDAI का नया आधार ऐप आपकी बड़ी मदद कर सकता है। इस ऐप से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आधार कार्ड असली है या नकली।

    UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप

    UIDAI ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आधार कार्ड की ऑथेंटिसिटी (सच्चाई) तुरंत चेक की जा सकती है। इस ऐप से कुछ ही मिनटों में आधार की जानकारी वेरिफाई हो जाती है।

    कैमरा और स्कैनिंग फीचर की सुविधा

    नए आधार ऐप में कैमरा और स्कैनिंग का फीचर दिया गया है। आपको सिर्फ मोबाइल के कैमरे से आधार कार्ड को स्कैन करना होता है। ऐप तुरंत बता देता है कि आधार कार्ड सही है या नहीं।

    QR कोड स्कैन करके करें वेरिफिकेशन

    आधार कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन करके वेरिफिकेशन किया जाता है। जैसे ही QR कोड स्कैन होता है, ऐप आधार की जानकारी चेक करता है और साफ हो जाता है कि कार्ड असली है या नकली।

    गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध

    नया आधार ऐप अब गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकता है।

    लॉगिन के लिए OTP और फेस ऑथेंटिकेशन

    आधार ऐप का इस्तेमाल करने के लिए पहले लॉगिन करना जरूरी है। लॉगिन के दौरान OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है, जिससे सुरक्षा बनी रहती है और गलत व्यक्ति ऐप का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता।

    ऐसे करें आधार कार्ड की जांच

    • ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें
    • QR Code Scanner पर क्लिक करें
    • मोबाइल कैमरा अपने आप ऑन हो जाएगा
    • आधार कार्ड के QR कोड को कैमरे के सामने लाएं
    • वेरिफिकेशन के बाद पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी

    फर्जी आधार से ऐसे बचें

    स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी को आधार कार्ड की डिटेल्स से मिलाएं। अगर नाम, फोटो या पता मेल नहीं खाता, तो समझ जाएं कि आधार कार्ड फर्जी या एडिट किया हुआ हो सकता है। कई बार लोग प्रिंटेड कॉपी में नाम और पता बदलकर धोखा देते हैं, लेकिन इस ऐप से सच्चाई तुरंत सामने आ जाती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts