PlayBreaking News

T20 world Cup :भारत ने पहले मैच में USA को 29 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव और गेंदबाजों ने बचाई लाज

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम लड़खड़ाई रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव के क्रीज पर जमे रहने से टीम ने 20 ओवर में कुल 161 रन बनाए।
Follow on Google News
भारत ने पहले मैच में USA को 29 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव और गेंदबाजों ने बचाई लाज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत हालांकि लड़खड़ाई, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने दबाव के बीच 84 रनों की नाबाद और जिम्मेदार पारी खेली, जिससे भारत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन तक पहुंच सका।

    अमेरिकी टीम ने किया संघर्ष

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने संघर्ष तो किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसकी एक न चली। यूएसए की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। भारत की गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। इस तरह भारत ने जीत के साथ न सिर्फ टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की, बल्कि यह भी दिखा दिया कि टीम हर परिस्थिति में मुकाबला पलटने की क्षमता रखती है।

    भारत ने दिया छोटा लक्ष्य

    इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 161 रन बनाए। भारतीय पारी को संभालने का जिम्मा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उठाया, जिन्होंने दबाव भरी परिस्थितियों में 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे। 

    भारतीय बल्लेबाजों की खराब शुरुआत

    भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली चार गेंदों में कोई रन नहीं बना और दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। ईशान किशन ने 20 रन बनाए लेकिन वह छठे ओवर में शैडली वान शाल्कविक की गेंद पर मिड-ऑन पर कैच दे बैठे। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया और कुछ समय के लिए पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी वान शाल्कविक की शॉर्ट गेंद पर आउट हो गए।

    मिडिल ऑर्डर बिखरा, अक्षर ही बना सके 14

    इसके बाद भारतीय मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गया। शिवम दुबे खाता खोले बिना आउट हुए। रिंकू सिंह 14 गेंदों में छह रन बनाकर मोहम्मद मोहसिन की गेंद पर लांग-ऑन पर कैच दे बैठे। हार्दिक पंड्या सिर्फ पांच रन बना सके और हरमीत सिंह की गेंद पर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने 14 रन बनाए लेकिन तेजी से रन बनाने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे। 13वें ओवर में भारत का स्कोर छह विकेट पर 77 रन हो गया था।

    आखिरी दो ओवर्स में 34 रन

    ऐसे कठिन समय में सूर्यकुमार यादव ने संयम दिखाया और पिच को समझते हुए स्ट्राइक अपने पास रखी। आखिरी दो ओवरों में उन्होंने 34 रन बटोरे, जिसमें अंतिम ओवर में सौरभ नेत्रवलकर पर बनाए गए 21 रन शामिल थे।

    शाल्कविक ने लिए चार विकेट

    अमेरिका की ओर से शैडली वान शाल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि हरमीत सिंह को दो विकेट और मोहम्मद मोहसिन को एक विकेट मिला।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts