PlayBreaking News

टी-20 वर्ल्डकप :सूर्या की पारी से संभला भारत, अमेरिका को दिया 162 रन का टारगेट

Follow on Google News
सूर्या की पारी से संभला भारत, अमेरिका को दिया 162 रन का टारगेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और USA के बीच टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है।  विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की जूझारू कप्तानी पारी के दम पर टीम ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में 20 ओवर में  9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं।

    सूर्या के किरण से संभली भारत

    बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया। यह उनके करियर का कप्तान के तौर पर 8वां टी-20 अर्धशतक रहा। इसके साथ ही सूर्या ने कप्तान के रूप में टी-20 क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

    अमेरिका के आगे मिडिल ऑर्डर फेल

    मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा। अक्षर पटेल 14 रन बनाकर हिम्मत सिंह का शिकार बने। हार्दिक पंड्या सिर्फ 5 रन बनाकर 13वें ओवर में कैच आउट हुए, उन्हें भी हिम्मत सिंह ने ही पवेलियन भेजा। इससे पहले रिंकू सिंह 6 रन बनाकर आउट हो गए।

    पावरप्ले में ही भारत को बड़ा नुकसान हुआ। टीम ने पहले छह ओवर में 4 विकेट गंवा दिए। छठे ओवर में वेन शल्कविक ने ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को आउट कर भारत की कमर तोड़ दी। अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए।

    प्लेइंग-11

    भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।

    USA: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts