गटर का ढक्कन चुरा रहा पाकिस्तान!सरकार को बनाना पड़ा 'गटर कानून', आखिर क्या है माजरा?

पंजाब सरकार ने मैनहोल ढक्कन चोरी को गंभीर अपराध घोषित किया है। अब चोरी, खरीद या बिक्री करने वालों को 1 से 10 साल जेल और भारी जुर्माना हो सकता है। अगर किसी की मौत होती है, तो 10 साल जेल और 50 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा।
Follow on Google News
सरकार को बनाना पड़ा 'गटर कानून', आखिर क्या है माजरा?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान में मैनहोल ढक्कन चोरी की समस्या अब बहुत गंभीर हो गई है। लगातार चोरी और खुले नालों में गिरकर लोगों की मौत के बाद सरकार को कड़ा कदम उठाना पड़ा। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस समस्या को देखते हुए नया कानून बनाया है। इस कानून के तहत मैनहोल ढक्कन चोरी, खरीदने या बेचने वाले लोगों को 1 से 10 साल तक की जेल और भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

    कानून का नाम और सजा का प्रावधान

    सरकारी तौर पर इसे 'गटर कानून' कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने साफ कहा कि मैनहोल के ढक्कन चोरी करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। यदि कोई मैनहोल ढक्कन चोरी करता है, उसे 1 से 10 साल जेल हो सकती है। अगर मैनहोल ढक्कन चोरी की वजह से किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो 10 साल की जेल और 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

    मरियम नवाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में चेतावनी दी, "हम सुबह ढक्कन लगाते हैं और शाम तक वह गायब हो जाता है। गटर के ढक्कन चोरी मत करो।

    दर्दनाक हादसे जो कानून की वजह बने

    पिछले कुछ महीनों में मैनहोल ढक्कन चोरी की वजह से कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। जनवरी के अंत में लाहौर के डाटा दरबार इलाके में एक महिला सादिया और उसकी नवजात बेटी रिदा फातिमा खुले मैनहोल में गिर गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। सरगोधा शहर में भी एक बच्चा खुले नाले में गिरा, लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया। इन घटनाओं ने दिखा दिया कि चोरी सिर्फ संपत्ति का नुकसान नहीं है, बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा बन चुकी है।

    मैनहोल ढक्कन चोरी क्यों होती है?

    पाकिस्तान में मैनहोल ढक्कनों में लगे लोहे के छल्ले करीब 30 किलो के होते हैं। खराब आर्थिक हालात और गरीबी के चलते लोग इन्हें चोरी कर कबाड़ बाजार में बेच देते हैं।

    विश्व बैंक की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार-

    पाकिस्तान की करीब 45% आबादी गरीबी में रह रही है। वहीं, 16.5% लोग बेहद गरीब श्रेणी में आते हैं। 2024-25 में 19 लाख और लोग गरीबी की चपेट में आ सकते हैं। धीमी आर्थिक वृद्धि और बढ़ती आबादी के कारण लोगों की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है, यही वजह है कि कुछ लोग मैनहोल ढक्कन जैसी चीजें चोरी कर रहे हैं।

    सरकार की तैयारी और आगे के कदम

    पंजाब सरकार ने इस नए कानून के जरिए यह संदेश दिया है कि सुरक्षा और जीवन पहले हैं। अब पुलिस और प्रशासन मैनहोल ढक्कन चोरी पर कड़ी निगरानी रखेंगे। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि कानून के साथ-साथ जनता में जागरूकता भी बढ़ाना जरूरी है। लोग जानें कि ढक्कन चोरी सिर्फ कानूनी अपराध नहीं, बल्कि दूसरों की जान पर भी संकट लाती है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts