PlayBreaking News

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भव्य सावन सम्मेलन आयोजित, श्याम बाबा की पालकी यात्रा में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Follow on Google News
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भव्य सावन सम्मेलन आयोजित, श्याम बाबा की पालकी यात्रा में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

फिलाडेल्फिया। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में एक भव्य सावन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 लोगों ने भाग लिया। यह दो दिवसीय महोत्सव अभिषेक शर्मा और उनके परिवार की पहल पर आयोजित किया गया, जिन्होंने आयोजन की पूरी जिम्मेदारी उठाई।

पहले दिन मेहंदी समारोह का हुआ आयोजन

महोत्सव के पहले दिन महिलाओं और बच्चियों के लिए मेहंदी समारोह आयोजित किया गया। सभी ने पारंपरिक कपड़ों में सजकर मेहंदी लगवाई और सावन के गीतों पर झूमती नजर आईं।

दूसरे दिन का आकर्षण श्याम बाबा की भव्य पालकी यात्रा रही। पूरे समुदाय ने श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा में भाग लिया। श्याम नाम के जयकारे पूरे वातावरण में गूंजते रहे और लोगों ने भावपूर्ण भजनों के साथ झांकी का स्वागत किया। पालकी यात्रा में लगभग 500 श्रद्धालु शामिल हुए।

Uploaded media

 

भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास

यह आयोजन अमेरिका की धरती पर भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे समुदाय में एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को बल मिला।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts