
मप्र के दमोह में बोरवेल के गड्ढे में गिरे 3 साल के प्रिंस की मौत हो गई है। मासूम को बचाने के लिए करीब 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बच्चे को बोरवेल से निकालने के बाद सीधे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पटेरा अस्पताल के BMO अशोक बरोनिया ने बताया कि गडढे से निकालने के 2 घंटे पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।
बोरवेल में गिरे मासूम बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को अस्पताल भेजा गया।#MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/HohglibCWH
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) February 27, 2022
दमोह के पटेरा ब्लॉक के बरखेड़ा वैस गांव में 7 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा। बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य मे जुटे पुलिस-प्रशासन, एनडीआरएफ टीम, कलेक्टर-एसपी। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे हटा विधायक पीएल तंतुवाय।#MPNews #Damoh #PeoplesUpdate pic.twitter.com/NElUOgTbgr
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) February 27, 2022

घटनास्थल पर पहुंचे थे विधायक
दमोह के पटेरा ब्लॉक के बरखेड़ा वैस गांव में 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा था। बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य में जुटी थी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम। घटनास्थल पर कलेक्टर, एसपी और हटा विधायक पीएल तंतुवाय भी पहंचे थे।


खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा मासूम
3 साल का बच्चा खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल में गिर गया। बच्चे का नाम प्रियांश पिता धर्मेंद्र अठया है। प्रियांश जब परिजनों को नजर नहीं आया, तो उसकी खोजबीन की गई। परिजनों ने बोरवेल के गड्ढे से बच्चे की आवाज सुनी। वह मम्मी बचाओ कह रहा है। ये हादसा करीब 1 बजे हुआ। ये घटना दमोह के पटेरा ब्लॉक के बरखेड़ा वैस गांव की है।
ये भी पढ़ें: 3 साल का मासूम हारा जिंदगी की जंग; खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा था गौरव, इस वजह से हुई मौत
10-15 फीट की गहराई पर फंसा है बच्चा
पुलिस के मुताबिक बच्चा बोरवेल में 10-15 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। मौके पर 2 जेसीबी पहुंची है, जिससे गड्ढे के पास खुदाई का काम शुरू किया गया है।
बच्चे को सकुशल बाहर निकालने का प्रयास जारी
एसडीएम अभिषेक ठाकुर ने कहा कि अनुमान है कि बच्चा करीब 15 से 20 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी खुदाई 17-18 फीट तक हुई है। बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मप्र में 4 दिनों के अंदर दूसरी घटना
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों के भीतर किसी बच्चे के बोरवेल में गिरने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को एक 3 साल का बच्चा 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। यह घटना उमरिया जिले के बादरचाड़ गांव में हुई थी। करीब 16 घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।