अब सोशल मीडिया होगा पेड? व्हाट्सऐप समेत इन तीनों ऐप्स में नए पेड फीचर्स , मेटा ने पेश किए सब्सक्रिप्शन प्लान

नई दिल्ली। मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं। इन नए प्लान्स का उद्देश्य यूजर्स को पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स और कस्टमाइजेशन विकल्प देना है। कंपनी का कहना है कि जो यूजर्स यह सब्सक्रिप्शन लेंगे, उन्हें कई खास टूल्स मिलेंगे जो फ्री यूजर्स को उपलब्ध नहीं होंगे। इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय की गई है, जबकि भारत में अभी घोषणा बाकी है।
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बदलाव
मेटा ने अपने तीन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप के लिए नया सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया है। इस बदलाव के बाद अब यूजर्स को कुछ खास फीचर्स के लिए भुगतान करना होगा। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा।
मेटा ने अनाउंस किए व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान
एडवांस और कस्टम फीचर्स
इंस्टाग्राम के नए प्लस वर्जन में यूजर्स को कई नए टूल्स दिए गए हैं। अब यूजर अपनी स्टोरी से जुड़ी ज्यादा जानकारी देख सकेंगे, जैसे कि स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई। इसके अलावा अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बनाने और किसी की स्टोरी को बिना नाम दिखाए देखने का विकल्प भी मिलेगा। स्टोरी को चौबीस घंटे से ज्यादा समय तक रखने और हर हफ्ते एक स्टोरी को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का फीचर भी जोड़ा गया है। साथ ही प्रोफाइल को और आकर्षक बनाने के लिए नए फॉन्ट, आइकन और रिएक्शन भी शामिल किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: डिजिटल फ्रॉड का नया जाल: QR Scam के बाद अब Fake Loan Apps का खतरा बढ़ा, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
बेहतर कस्टमाइजेशन और इनसाइट्स
फेसबुक के नए प्लस वर्जन में यूजर्स को प्रोफाइल और कंटेंट से जुड़े कई नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें प्रोफाइल को ज्यादा आकर्षक बनाने के विकल्प शामिल हैं। साथ ही यूजर्स अपने कंटेंट की पहुंच और लोगों की प्रतिक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। यह फीचर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होंगे जो फेसबुक का इस्तेमाल प्रोफेशनल या क्रिएटर के रूप में करते हैं।
चैटिंग का अनुभव होगा और बेहतर
व्हाट्सऐप के नए प्लस वर्जन में चैटिंग को ज्यादा पर्सनल और आसान बनाने पर ध्यान दिया गया है। इसमें यूजर्स को कस्टम थीम लगाने, अलग अलग रिंगटोन सेट करने और ज्यादा चैट पिन करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा चैट लिस्ट को अपनी जरूरत के हिसाब से बदलने और नए स्टिकर्स का इस्तेमाल करने की सुविधा भी दी गई है। इससे चैटिंग का अनुभव पहले से ज्यादा अलग और खास हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Google Search का End? अब नहीं पड़ेगी वेबसाइट्स की जरूरत! Gemini Omni और AI Search से आया बड़ा बदलाव
कीमत अभी स्पष्टता नहीं
इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लस की कीमत करीब चार डॉलर प्रति माह और व्हाट्सऐप प्लस की कीमत लगभग तीन डॉलर प्रति माह रखी गई है। हालांकि भारत में इसकी कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है











