PlayBreaking News

बंगाल चुनाव बना रणभूमि!बूथ पर TMC-BJP समर्थक आमने-सामने, सुवेंदु के पहुंचते ही बवाल; ‘जय बांग्ला’ vs ‘जय श्रीराम’ की गूंज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान तनाव बढ़ गया। सुवेंदु अधिकारी के मतदान केंद्र पहुंचने पर टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच जोरदार नारेबाजी और टकराव देखने को मिला।
Follow on Google News
बूथ पर TMC-BJP समर्थक आमने-सामने, सुवेंदु के पहुंचते ही बवाल; ‘जय बांग्ला’ vs ‘जय श्रीराम’ की गूंज

कोलकाता/नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सियासी माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है। कई जगहों पर वोटिंग के दौरान तनाव और नारेबाजी देखने को मिल रही है। इसी बीच एक मतदान केंद्र पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari निरीक्षण के लिए पहुंचे।

मतदान केंद्र पर अचानक बढ़ा तनाव

बताया जा रहा है कि जैसे ही सुवेंदु अधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद टीएमसी समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई।

Twitter Post

टीएमसी समर्थकों ने ‘जय बांग्ला’ और ‘जय बंगाल’ के नारे लगाए, वहीं बीजेपी समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ देर के लिए माहौल काफी गर्म हो गया और टकराव जैसी स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें: West Bengal Elections 2nd Phase Voting: कोलकाता समेत 6 जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी, टूटेगा वोटिंग का रिकॉर्ड?

भवानीपुर और नंदीग्राम दौरे के दौरान घटना

यह घटना उनके भवानीपुर और नंदीग्राम इलाके के दौरे के दौरान सामने आई। दोनों ही क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी अहम माने जाते हैं, जहां हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

सुवेंदु अधिकारी का आरोप

घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वे सिर्फ मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद कई लोग असली मतदाता नहीं थे, बल्कि बाहरी लोग थे जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: West Bengal Elections : 'खेला' अभी बाकी है...पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद अब 'दीदी' की सीट भबानीपुर पर नजर

सुरक्षा बढ़ाई, मतदान जारी

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस और सुरक्षाबलों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा गया।

सीधी टक्कर में बदलती चुनावी लड़ाई

इस घटना से साफ संकेत मिलता है कि पश्चिम बंगाल में चुनावी मुकाबला अब काफी तीखा हो गया है। दोनों प्रमुख पार्टियों के समर्थक आमने-सामने नजर आ रहे हैं, जिससे कई जगहों पर तनाव की स्थिति बन रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts