PlayBreaking News

West Bengal Elections :'खेला' अभी बाकी है...पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद अब 'दीदी' की सीट भबानीपुर पर नजर

 पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर 92.86% मतदान के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा (BJP) दोनों का जोश 'हाई' है। भाजपाई खेमा ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है। दूसरे चरण की 142 सीटों में जो सीट सबसे 'हॉट' है वह भबानीपुर है। यहां TMC की उम्मीदवार ममता बनर्जी के सामने BJP के सुवेंदु अधिकारी रण में हैं। 
Follow on Google News
'खेला' अभी बाकी है...पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद अब 'दीदी' की सीट भबानीपुर पर नजर

इलेक्शन डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है और सबसे ज्यादा चर्चा दक्षिण कोलकाता की भबानीपुर सीट को लेकर हो रही है। यह सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट मानी जाती है, लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। भाजपा ने इस सीट पर ऐसी रणनीति तैयार की है, जिससे मुकाबला बेहद कांटे का हो गया है। पहले जहां इसे ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता था, वहीं अब यहां सत्ता और प्रतिष्ठा दोनों की लड़ाई बन गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सीट का परिणाम पूरे राज्य की राजनीति पर असर डाल सकता है।

सुवेंदु अधिकारी की चुनौती से बदले समीकरण

भबानीपुर में भाजपा ने अपने मजबूत नेता सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है। अधिकारी पहले ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे हैं, लेकिन अब वही उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी बनकर सामने हैं। यह मुकाबला 2021 के नंदीग्राम चुनाव की याद दिलाता है, जहां ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि यह हार सिर्फ 1975 वोटों की थी। इसके बाद ममता ने भबानीपुर उपचुनाव जीतकर वापसी की थी, लेकिन इस बार परिस्थिति कहीं अधिक जटिल नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: AAP में बड़ी भगदड़ : राघव चड्ढा के साथ इन 6 सांसदों ने भी छोड़ा केजरीवाल का साथ

TMC ने दिया ‘घर की बेटी’ का भावनात्मक नारा

TMC ने भवानीपुर में चुनाव को भावनात्मक रंग देने की रणनीति अपनाई है। पार्टी ‘घर की बेटी’ यानी ‘घोरेर मेये’ के नारे के साथ जनता से जुड़ने की कोशिश कर रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि क्षेत्र की बेटी के सम्मान का सवाल है। TMC के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर ममता बनर्जी के विकास कार्यों और उनके व्यक्तिगत जुड़ाव को बताने के निर्देश दिए गए हैं। इस रणनीति का मकसद मतदाताओं में भावनात्मक समर्थन को मजबूत करना है।

ममता का जमीनी स्तर पर अभियान

TMC ने इस चुनाव में आक्रामक राजनीति के बजाय जनसंपर्क पर ज्यादा जोर दिया है। भबानीपुर के विभिन्न इलाकों में ‘फोटो कॉर्नर’ बनाए गए हैं, जहां लोग ममता बनर्जी के कटआउट के साथ तस्वीरें खिंचवा सकते हैं। वॉर्ड 73 के मुक्तदल मोड़ पर ऐसा पहला बूथ बनाया गया है, जो सीधे तौर पर जनता को जोड़ने का माध्यम बन रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह अभियान लोगों को यह महसूस कराने के लिए है कि ममता सिर्फ नेता नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं।

Featured News

भाजपा का फोकस ‘सोशल इंजीनियरिंग’ पर

भाजपा ने भबानीपुर में चुनावी रणनीति को पूरी तरह सामाजिक और जातीय समीकरणों के आधार पर तैयार किया है। इस सीट को ‘मिनी इंडिया’ कहा जाता है, जहां अलग-अलग समुदायों के लोग रहते हैं। भाजपा का मानना है कि अगर हिंदू वोटों को एकजुट किया जाए और अल्पसंख्यक वोटों में थोड़ी भी कमी आए, तो मुकाबला उनके पक्ष में जा सकता है। पार्टी ने महीनों तक बूथ स्तर पर काम कर अलग-अलग समुदायों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।

ऐसा ही सामाजिक ताना-बाना

भबानीपुर में बंगाली भद्रलोक, मारवाड़ी-गुजराती व्यापारी, सिख-जैन परिवार और मुस्लिम आबादी है। लगभग 42 प्रतिशत मतदाता बंगाली हिंदू, 34 प्रतिशत गैर-बंगाली हिंदू और 24 प्रतिशत मुस्लिम हैं। यहां मुस्लिम 24.5 प्रतिशत, कायस्थ 26.2 प्रतिशत, पूर्वी भारतीय प्रवासी समुदाय 14.9 प्रतिशत, मारवाड़ी 10.4 प्रतिशत और ब्राह्मण 7.6 प्रतिशत हैं।

Breaking News

वोटर लिस्ट विवाद ने बढ़ाई सियासी गर्मी

भवानीपुर में वोटर लिस्ट के संशोधन को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। करीब 47,000 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। भाजपा इस प्रक्रिया को अपने पक्ष में मान रही है, जबकि टीएमसी का कहना है कि इससे उनके पारंपरिक और अल्पसंख्यक वोट प्रभावित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या केजरीवाल को मिला 'अशुभ' बंगला... जिस दिन नए घर में शिफ्ट हुए, उसी दिन पार्टी में बड़ी टूट, सांसदों ने छोड़ा साथ

बदलते ट्रेंड TMC के लिए चेतावनी

पिछली बार भबानीपुर उपचुनाव में भबानीपुर से TMC ने 58,832 वोटों से जीत हासिल की थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां पार्टी की लीड सिर्फ 8,297 वोट की रह गई थी।भबानीपुर के आठ वार्डों में TMC सिर्फ 3 वार्डों में आगे थी, जबकि भाजपा ने 5 वार्डों में बढ़त बनाई थी। इन आंकड़ों से पता चलता है कि अब भबानीपुर अब TMC का पारंपरिक गढ़ नहीं बचा। भबानीपुर सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। पूरे देश की नजरें इस सीट पर टिकी हैं, क्योंकि इसका परिणाम पश्चिम बंगाल की राजनीति की दिशा तय कर सकता है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts