मुख्य सचिव से लेकर DGP तक:पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले प्रशासन-पुलिस में बड़ा फेरबदल!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राज्य प्रशासन और पुलिस विभाग में भूकंप जैसी हिलचल! मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कई SP/IPS अधिकारियों के बड़े ट्रांसफर से प्रशासनिक ढांचे में नया रुख।
Follow on Google News
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले प्रशासन-पुलिस में बड़ा फेरबदल!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की घोषणा होते ही राज्य के प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। निर्वाचन आयोग (EC) ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कई अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए ट्रांसफर किया है। यह बदलाव राज्य प्रशासन के इतिहास में सबसे बड़ा और अप्रत्याशित माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की पहली सूची, सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर से उतारा

    मुख्य सचिव और गृह सचिव में बदलाव

    • मुख्य सचिव: नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर दुष्यंत नारियाला को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।
    • गृह सचिव: जगरिश प्रसाद मीना की जगह संघमित्रा घोष को गृह सचिव बनाया गया।

    यह भी पढ़ें: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे

    इन बदलावों का मकसद चुनाव के समय प्रशासनिक कार्यों को निष्पक्ष बनाना बताया जा रहा है।

    पुलिस विभाग में बड़े बदलाव

    • DGP: पियूष पांडेय को हटाकर सिद्धनाथ गुप्ता को नियुक्त किया गया।
    • कोलकाता पुलिस कमिश्नर: सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को बनाया गया।
    • ADG (कानून और व्यवस्था): विनीत गोयल की जगह अजय मुकुंद रणडे को नियुक्त किया गया
    Uploaded media

    इन बदलावों से राज्य में कानून और व्यवस्था की निगरानी चुनाव के दौरान और प्रभावी बनेगी।

    जिलों और पुलिस पोस्टों में प्रमुख ट्रांसफर

    • पुष्पा (IPS 2012)- SP, बारासात PD
    • जसप्रीत सिंह (IPS 2016)- SP, कोचबेहर
    • सुर्य प्रताप यादव (IPS 2011)- SP, बिरभूम
    • राकेश सिंह (SPS 2014)- SP, इस्लामपुर PD
    • कुमार सनी राज (IPS 2017)- SP, हूगली रूरल
    • इशानी पॉल (IPS 2013)- SP, डायमंड हार्बर PD
    • साचिन (IPS 2013)- SP, मुर्शिदाबाद PD
    • अलकनंद भवाल (IPS 2012)- SP, बसीरहाट PD
    • अनुपम सिंह (IPS 2015)- SP, मालदा
    • अंगशुमान साहा (IPS 2012)- SP, पुरबा मेदिनिपुर
    • जिवद श्रिकांत जगन्नाथ्राओ (IPS 2015)- DC, सेंट्रल डिविजन, कोलकाता
    • सुरिंदर सिंह (IPS 2016)- SP, जंगीपुर
    • पापिया सुलताना (SPS 2015)- SP, पश्चिम मेदिनिपुर

    निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारियों को नई पोस्टिंग पर तुरंत शामिल होना अनिवार्य है और उन्हें चुनावी दायित्व से दूर रखा जाएगा।

    Uploaded media

    ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि जो भी अधिकारी बदल दिए जाएंं, वे हमारे लिए और बंगाल के लिए काम करेंगे। सब कुछ बदल दो, लेकिन हमारी सरकार को नहीं बदल सकते। उन्होंने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के अचानक हटाए जाने पर नाराजगी जताई और इसे महिला विरोधी और बंगाली अधिकारियों के प्रति भेदभावपूर्ण कदम बताया।

    चुनाव की तैयारियां और तारीखें

    चुनाव की तैयारियां और तारीखें पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 मई को की जाएगी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts