PlayBreaking News

‘वेलकम टू द जंगल’ पर सेंसर बोर्ड कैंची!18 कट्स और बदलाव के बाद फिल्म को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट

बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अब रिलीज के बेहद करीब है। फैंस लंबे समय से इस कॉमेडी-एक्शन एंटरटेनर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन थिएटर्स में एंट्री से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) की कड़ी जांच से गुजरना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने फिल्म में कई बड़े बदलाव कराए हैं।
Follow on Google News
18 कट्स और बदलाव के बाद फिल्म को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अब रिलीज के बेहद करीब है। फैंस लंबे समय से इस कॉमेडी-एक्शन एंटरटेनर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन थिएटर्स में एंट्री से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) की कड़ी जांच से गुजरना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने फिल्म में कई बड़े बदलाव कराए हैं और कुल 18 कट्स लगाए गए हैं। इसके बाद फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसकी फाइनल लंबाई करीब 164.50 मिनट (लगभग 2 घंटे 44 मिनट) तय की गई है।

CBFC की नजर में क्यों आई फिल्म?

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स, शब्दों और सीन्स को संवेदनशील, आपत्तिजनक और अनुचित मानते हुए हटाने या बदलने का निर्देश दिया है। बोर्ड का फोकस मुख्य रूप से तीन चीजों पर रहा-

  • राजनीतिक या संवेदनशील शब्दावली
  • सैन्य (army-related) टर्म्स का गलत उपयोग
  • अश्लील और सेंशुअल विजुअल कंटेंट
Twitter Post

डायलॉग्स में बड़े बदलाव, कई लाइनें हटाई गईं

फिल्म के कई डायलॉग्स को या तो पूरी तरह हटाया गया है या फिर उन्हें नरम भाषा में बदल दिया गया है।

  • विवादित लाइनों में बदलाव- कश्मीर का पानी और देश की टट्टी जैसे डायलॉग्स को पूरी तरह हटा दिया गया। एक और सीन में काला पैदा हुआ है, कोयला है को बदलकर अब सादा पैदा हुआ है... नमूना हुआ है कर दिया गया है। यह बदलाव भाषा को कम तीखा और अधिक स्वीकार्य बनाने के लिए किया गया है।
  • आर्मी से जुड़े शब्दों पर भी सेंसर की सख्ती- CBFC ने फिल्म में इस्तेमाल हुए कुछ मिलिट्री टर्म्स पर भी आपत्ति जताई है। गोरखा रेजिमेंट और जनरल जैसे शब्दों को हटाने या बदलने के निर्देश दिए गए। इनकी जगह अब सरल संवाद जैसे तुम आर्मी से हो? और ऑफिसर/सर इस्तेमाल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: एक्टर प्रकाश राज की बढ़ीं मुश्किलें! गैर-जमानती वारंट जारी, वोटर आईडी विवाद में कोर्ट का सख्त रुख

नए डायलॉग्स: कैसे बदली गई भाषा?

कुछ डायलॉग्स को पूरी तरह नया रूप दिया गया है ताकि उनका टोन हल्का और कॉमिक बना रहे।

पुराना डायलॉग: याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी
नया रूप: सुनो सुनाता हूं कहानी, जो शहीद होने जा रहा था उसके मुंह में भरलो पान

अश्लील इशारों वाले सीन्स पर भी चली कैंची

फिल्म के कुछ विजुअल सीन्स पर भी सेंसर बोर्ड ने कट लगाए हैं। दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के कुछ बिकिनी सीन्स हटाए गए। करीब 10 सेकेंड के सेंशुअस क्लोज-अप शॉट्स डिलीट किए गए। कुछ अश्लील इशारों वाले शॉट्स भी फिल्म से बाहर कर दिए गए।  इन सीन्स की जगह नए एडिटेड विजुअल्स या क्लोज-अप शॉट्स जोड़े गए हैं ताकि फ्लो बना रहे।

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की लाडली बनेंगी दुल्हनिया! अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की प्री-वेडिंग रस्में शुरू, तस्वीरें VIRAL 

फिल्म की लंबाई और फाइनल कट

सभी बदलावों के बाद फिल्म की फाइनल रनटाइम 164.50 मिनट (लगभग 2 घंटे 44 मिनट) तय हुई है। CBFC की मंजूरी के बाद अब फिल्म थिएटर्स में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘वेलकम टू द जंगल’ को एक मल्टी-स्टार कॉमेडी-एक्शन फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें कई बड़े नाम अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस शामिल हैं।

डायरेक्शन और रिलीज

फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज की तीसरी कड़ी है, जिससे फैंस की उम्मीदें पहले से ही काफी हाई हैं। फिल्म की रिलीज डेट 26 जून बताई जा रही है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts