Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मां जरीन को याद कर भावुक हुईं सुजैन खान, पहली पुण्यतिथि पर शेयर किया VIDEO; बहन फराह ने भी लिखा खास नोट

अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर बेटी सुजैन खान ने भावुक वीडियो शेयर किया। उन्होंने मां को अपनी सबसे अच्छी दोस्त और मोटिवेटर बताया। वहीं, बहन फराह अली खान ने भी दिवाली की यादों और मां के प्यार को याद करते हुए खास नोट लिखा। दोनों बहनों की पोस्ट चर्चा में हैं।
मां जरीन को याद कर भावुक हुईं सुजैन खान, पहली पुण्यतिथि पर शेयर किया VIDEO; बहन फराह ने भी लिखा खास नोट

अभिनेता संजय खान की पत्नी और सुजैन खान की मां जरीन खान को दुनिया से विदा हुए एक साल हो गया है। शनिवार को उनकी पहली पुण्यतिथि पर बेटी सुजैन खान ने उन्हें भावुक अंदाज में याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए पुराने पलों का एक वीडियो शेयर किया और मां को अपनी सबसे अच्छी दोस्त, चीयरलीडर और मोटिवेटर बताया। वहीं, सुजैन की बहन फराह अली खान ने भी मां को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी।

सुजैन ने शेयर किया परिवार के साथ बिताए पलों का वीडियो

सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जरीन खान अपने पूरे परिवार के साथ हंसते-मुस्कुराते और मस्ती भरे पल बिताती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ सुजैन ने लिखा कि उनकी मां उनकी सबसे अच्छी दोस्त, चीयरलीडर और मोटिवेटर थीं। वह ऐसी शख्स थीं, जिन्होंने उन्हें हमेशा खुद होने का एहसास कराया। सुजैन ने मां के लिए लिखा- मेरी खूबसूरत मम्मी, आप मेरे अंदर ही कहीं हो। जब तक हम फिर से नहीं मिलते और साथ में नाचते-गाते नहीं हैं। मुझे यकीन है कि स्वर्ग आपकी वजह से और भी मजेदार हो गया होगा।

फराह अली खान ने मां को बताया जिंदगी की रोशनी

सुजैन की बहन फराह अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर मां की पहली पुण्यतिथि पर एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि जब पूरी दुनिया रोशनी के त्योहार दिवाली की तैयारी कर रही है, तब उन्हें उस रोशनी की याद आ रही है, जो उनकी मां ने उनके और कई दूसरे लोगों के जीवन में फैलाई थी। फराह ने बताया कि जरीन खान की पहली पुण्यतिथि दिवाली की पूर्व संध्या पर पड़ रही है। उन्होंने मां के साथ दिवाली के पुराने पलों को याद करते हुए लिखा कि उन्हें सजना-संवरना, हंसी-मजाक करना और लोगों से मिलना-जुलना बहुत पसंद था। वह हर मौके को पूरे दिल से मनाती थीं।

Entertainment

'आपकी रोशनी आज भी हमारे बीच जिंदा है'

फराह ने अपने नोट में आगे लिखा कि उनकी मां में हर व्यक्ति को प्यार और अहमियत का एहसास कराने की खास खूबी थी। चाहे परिवार का सदस्य हो, दोस्त हो या फिर कोई अनजान व्यक्ति, जरीन सभी के साथ गर्मजोशी से पेश आती थीं। पोस्ट के आखिर में फराह ने लिखा कि उन्हें विश्वास है कि रोशनी कभी पूरी तरह गायब नहीं होती, बल्कि अपना रूप बदल लेती है। उनकी मां की रोशनी आज भी उन सभी लोगों के जरिए जिंदा है, जिनकी जिंदगी को उन्होंने अपनी दयालुता, गर्मजोशी और प्यार से छुआ था। उन्होंने मां को याद करते हुए लिखा कि जब तक वे दोबारा नहीं मिलतीं, उनका प्यार हमेशा बना रहेगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts