आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, AI की मदद से आवाज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी वैभव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से धमकी भरा ऑडियो तैयार किया था. इस ऑडियो में उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए आयुष्मान को डराने की कोशिश की थी। खास बात यह है कि आरोपी ने सिर्फ आयुष्मान खुराना को ही निशाना नहीं बनाया था, बल्कि उसकी वजह से बॉलीवुड के कई कलाकारों की चिंता भी बढ़ गई थी. इससे पहले एक्टर तुषार कपूर को भी धमकी मिलने की खबर सामने आई थी. अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
AI से तैयार किया धमकी भरा ऑडियो
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी वैभव मिश्रा ने AI तकनीक का इस्तेमाल करके धमकी भरा ऑडियो तैयार किया था, इस ऑडियो में उसने अपना नाम अनिल पंडित बताया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई होने का दावा किया। ऑडियो में वह आयुष्मान खुराना से फोन पर बात करने और किसी तरह का समझौता करने की मांग करता सुनाई देता है। उसने एक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह बात नहीं करेंगे तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। आरोपी ने धमकी भरे संदेश में आयुष्मान के चंडीगढ़ स्थित घर और उनकी दूसरी जानकारियों का भी जिक्र किया था। इससे एक्टर और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
फोन नहीं उठाने पर दी थी धमकी
सामने आए ऑडियो में आरोपी कहता है कि उसने आयुष्मान को फोन किया था, लेकिन एक्टर ने उसका कॉल नहीं उठाया, इसके बाद उसने मैसेज के जरिए अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की, ऑडियो में आरोपी ने आयुष्मान से कहा कि वह उससे बात करके मामले को सुलझा लें. साथ ही उसने धमकी दी कि अगर एक्टर ने उसकी बात नहीं मानी तो उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है। आरोपी ने एक्टर के परिवार के सदस्यों को भी धमकी दी थी. उसने कहा था कि अगर आयुष्मान पुलिस के पास जाते हैं तो भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उसने यह भी दावा किया कि सुरक्षा मिलने के बावजूद एक्टर हमेशा सुरक्षित नहीं रह सकते।
तुषार कपूर को भी मिली थी धमकी
इस मामले के सामने आने से पहले बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को भी धमकी मिलने की खबर आई थी. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि वैभव मिश्रा ने AI की मदद से कितने लोगों को निशाना बनाया और क्या इस मामले में उसके साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी शामिल था। AI तकनीक का गलत इस्तेमाल करके किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज या पहचान की नकल करना अब एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. इस मामले ने भी दिखाया है कि तकनीक का इस्तेमाल लोगों को डराने और धोखा देने के लिए किया जा सकता है।
फिल्म 'उड़ता तीर' में नजर आए थे आयुष्मान
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना हाल ही में फिल्म 'उड़ता तीर' में नजर आए थे. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी, अब एक्टर को धमकी देने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी है। फिलहाल इस पूरे मामले में AI से तैयार ऑडियो, आरोपी की भूमिका और दूसरे कलाकारों को मिली धमकियों की जांच की जा रही है।




















