Bigg Boss 20: स्काउट-लव का रोमांस देख छलका काशवी का दर्द, बोलीं- मेरे लिए यह आखिरी एक्ट...

‘बिग बॉस 20’ में पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और गेमर स्काउट ओपी की नजदीकियां लगातार चर्चा में हैं। शो में दोनों की बढ़ती क्लोजनेस पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी नाराजगी जता चुकी हैं। अब काशवी के एक लाइव स्ट्रीम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी एक्ट होगा। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह स्काउट से अपना 5 साल पुराना रिश्ता खत्म करने जा रही हैं?
लव गिल के लिए फीलिंग्स जाहिर कर चुके हैं स्काउट
शो में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकी को लेकर नेशनल टीवी पर 'भाई-बहन' के रिश्ते पर भी चर्चा हुई थी। वहीं, सलमान खान और रोहित शेट्टी भी इस मामले में स्काउट को फटकार लगा चुके हैं। इससे पहले स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी शो में पहुंची थीं। उन्होंने स्काउट को साफ शब्दों में लव से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था। हालांकि, इसके बावजूद कुछ ही दिनों बाद स्काउट और लव एक बार फिर साथ हंसते-मजाक करते नजर आए। हाल ही के एपिसोड में स्काउट ने लव के लिए अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उनके साथ ही खुशी मिलती है और वह शो से बाहर आने के बाद भी उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर स्काउट को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
काशवी ने कहा- 'मेरे लिए यह आखिरी एक्ट है'
इस बीच काशवी के लाइव स्ट्रीम की कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें वह स्काउट के फैंस से बातचीत करती नजर आ रही हैं। काशवी ने कहा कि उन्होंने स्काउट और उनके फैंस को सपोर्ट करने का कमिटमेंट किया था, लेकिन यह उनका आखिरी एक्ट होगा। उनकी इस बात ने फैंस को उलझन में डाल दिया है। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या वह स्काउट से ब्रेकअप करने वाली हैं? काशवी ने अपने रिश्ते पर तंज कसते हुए यह भी कहा, '5 साल ही तो थे, औरों ने तो...'
फैंस से बोलीं- शो को सिर्फ एंटरटेनमेंट की तरह देखें
काशवी ने फैंस से अपील की कि वे बिग बॉस को सिर्फ एक रियलिटी शो की तरह देखें और एंटरटेनमेंट का आनंद लें। कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी और उनके रिश्तों को लेकर ज्यादा चर्चा न करें। उन्होंने कहा कि लव और स्काउट को लेकर होने वाली चर्चाओं पर फैंस के कमेंट्स से ही बात और बढ़ती है। अपनी स्थिति पर काशवी ने कहा कि वह भी पहले कभी ऐसी परिस्थिति में नहीं रही हैं, इसलिए हर चीज को एक-एक दिन करके देख रही हैं। उन्होंने दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई हो तो उन्हें माफ कर दें।
क्या खत्म हो जाएगा स्काउट और काशवी का 5 साल पुराना रिश्ता?
लाइव स्ट्रीम के आखिर में काशवी ने फिर कहा कि उनके लिए यह आखिरी एक्ट और आखिरी बार है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह दो लोगों के बीच की बात है और इस पर उन्हें ही आपस में बात करनी चाहिए। काशवी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके और स्काउट के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या वह सच में स्काउट से ब्रेकअप करने जा रही हैं या उनका 'आखिरी एक्ट' कहने का कोई और मतलब है। फिलहाल, काशवी ने ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।




















