Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20: अरिश्फा खान बनीं घर की नई कैप्टन, लव गिल और माही विज के बीच किचन में फिर छिड़ी जंग

बिग बॉस 20 के घर में दिवाली की खुशियों के बीच एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एपिसोड 62 में अरिश्फा खान की किस्मत चमक गई और वह घर की नई कैप्टन बन गईं।
Bigg Boss 20: अरिश्फा खान बनीं घर की नई कैप्टन, लव गिल और माही विज के बीच किचन में फिर छिड़ी जंग
बिग बॉस 20 में अरिश्फा को मिला दिवाली का खास तोहफा

एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 20 के 62वें एपिसोड में दिवाली की खुशियों के बीच घरवालों के रिश्तों में एक बार फिर तनाव देखने को मिला। एक तरफ अरिश्फा खान को घर की नई कैप्टन बनने का मौका मिला, तो दूसरी तरफ लव गिल और माही विज के बीच किचन की जिम्मेदारियों को लेकर विवाद शुरू हो गया। यंग DSA ने अपनी मजेदार मिमिक्री से आम्रपाली दुबे और कनिका मान को खूब हंसाया। वहीं, स्काउटOP और लव गिल के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। कुल मिलाकर एपिसोड में इमोशन, मनोरंजन, तकरार और बदलते रिश्तों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला।

अरिश्फा खान बनीं Bigg Boss 20 की नई कैप्टन

एपिसोड का सबसे भावुक और खास पल तब आया, जब बिग बॉस ने अरिश्फा खान को घर की नई कैप्टन बनने का मौका दिया। दरअसल, दिवाली वीक के दौरान अरिश्फा अकेली ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जिन्हें अपने परिवार का मैसेज सुनने का मौका नहीं मिला था। बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि क्या वे अरिश्फा को कैप्टन बनने का अवसर देना चाहेंगे? इसके लिए सभी सदस्यों को 2X रूम में जाकर दो दरवाजों के जरिए अपनी राय देनी थी। दिलचस्प बात यह रही कि घर के सभी सदस्यों ने अरिश्फा के समर्थन में फैसला सुनाया। किसी ने भी उनके खिलाफ वोट नहीं किया। घरवालों का मानना था कि अरिश्फा ने खुद भावुक होने के बावजूद आम्रपाली दुबे को उनके परिवार का संदेश सुनने का मौका दिया था। उन्होंने अपनी तकलीफ को किसी दूसरे की खुशी के आड़े नहीं आने दिया। अरिश्फा के इसी व्यवहार ने घरवालों का दिल जीत लिया और उन्हें बिग बॉस 20 की नई कैप्टन बना दिया।

यंग की मिमिक्री पर हंस-हंसकर लोटपोट हुईं आम्रपाली- कनिका

घर में लगातार हो रही बहस और तनाव के बीच यंग DSA ने अपने मजाकिया अंदाज से माहौल हल्का कर दिया। गार्डन एरिया में आम्रपाली दुबे, कनिका मान और यंग साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान यंग ने लव गिल की चाल और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज की नकल उतारनी शुरू कर दी। यंग ने पिछले दिन का एक मजेदार सीन भी दोबारा करके दिखाया। दरअसल, डेन्यूब रूम में जब आम्रपाली, स्काउट और यंग बातचीत कर रहे थे, तभी लव वहां पहुंची थीं और उन्होंने पूछा था कि क्या चल रहा है। यंग ने लव के उसी अंदाज को हूबहू कॉपी किया। उनकी मिमिक्री देखकर आम्रपाली और कनिका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। घर के तनावपूर्ण माहौल में यह पल दर्शकों के लिए भी मनोरंजन से भरपूर रहा।

Bigg Boss 20 : Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को कई बार दिया धोखा! Mahi Vij और Love Gill के बीच भी बढ़ा विवाद

Invalid Instagram URL

स्काउट और लव के बीच फिर बढ़ी बहस

बिग बॉस के इस एपिसोड में स्काउटOP और लव गिल के बीच भी बहस देखने को मिली। दोनों के बीच बातचीत उस समय बिगड़ गई, जब स्काउट को लगा कि लव उनके बोलने के तरीके और व्यवहार का मजाक उड़ा रही हैं। स्काउट ने इस बात पर नाराजगी जताई और लव के सामने अपनी आपत्ति रखी। हालांकि, लव का नजरिया इससे बिल्कुल अलग था। लव ने स्काउट को साफ शब्दों में कहा कि वह उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश न करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से रहेंगी और किसी के कहने पर अपना व्यवहार नहीं बदलेंगी।

लव गिल और माही विज के बीच किचन में छिड़ी जंग

एपिसोड का सबसे दिलचस्प ड्रामा उस समय शुरू हुआ, जब घर में किचन की जिम्मेदारियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, उदिति सिंह ने अरिश्फा खान से शिकायत की कि एक बर्तन गंदा पड़ा हुआ है और उसमें पानी भरा हुआ है। बताया गया कि इस बर्तन का इस्तेमाल लव गिल ने किया था। अरिश्फा ने लव से बर्तन साफ करने के लिए कहा। इस पर लव ने बिना किसी का नाम लिए तंज कसते हुए उस सदस्य पर टिप्पणी कर दी, जो हाल ही में किचन की ड्यूटी में आया था। लव की यह बात माही विज को सीधे तौर पर चुभ गई। उन्होंने इस टिप्पणी को अपने ऊपर लेते हुए नाराजगी जाहिर की। देखते ही देखते किचन का मामला घर के एक और बड़े विवाद में बदलने लगा।

Bigg Boss 20: स्काउट-लव का रोमांस देख छलका काशवी का दर्द, बोलीं- मेरे लिए यह आखिरी एक्ट...

स्काउट ने फिर कनिका मान से पूछे काश्वी को लेकर सवाल

एपिसोड की शुरुआत में स्काउटOP एक बार फिर कनिका मान से काश्वी की कही बातों को लेकर सवाल करते नजर आए। स्काउट जानना चाहते थे कि क्या कनिका को ठीक से याद है कि काश्वी ने उनसे क्या कहा था। दूसरी तरफ यंग DSA और आम्रपाली दुबे इस मुद्दे पर बातचीत करते दिखाई दिए। दोनों का मानना था कि स्काउट ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी मां को गलत तरीके से पेश किया है।

Bigg Boss 20 में आगे क्या होगा?

बिग बॉस 20 का 62वां एपिसोड कई मायनों में खास रहा। अरिश्फा खान की कप्तानी ने जहां घर में एक भावुक पल दिया, वहीं लव गिल और माही विज के बीच किचन विवाद ने नए ड्रामे को जन्म दे दिया। यंग DSA की मिमिक्री ने दर्शकों को हंसने का मौका दिया, तो स्काउट और लव की बहस ने एक बार फिर उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई कैप्टन अरिश्फा खान घर की जिम्मेदारियां किस तरह संभालती हैं और क्या उनके कार्यकाल में घरवालों के बीच चल रहे विवाद कम होंगे या फिर बिग बॉस के घर में ड्रामे का नया दौर शुरू होगा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts