देश के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है, तो वहीं कई राज्य लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
इन राज्यों में चलेगी भीषण लू
बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। विदर्भ और गुजरात में भी पारा ऊपर चढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

राजस्थान का बाड़मेर रविवार को देश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि आज झारखंड में जबकि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का अहसास किया जाएगा।
MP में लू को लेकर अलर्ट जारी
एमपी में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। भोपाल में भी तापमान में 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही 43 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम, खरगोन और नौगांव में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है, 11 जिलों छिंदवाड़ा, जबलपुर, छतरपुर, सागर, दमोह, खंडवा, खरगोन, धार, गुना, ग्वालियर, रतलाम में आज लू चलेगी।
ये भी पढ़ें- MP Mausam Update : प्रदेश में गर्मी का सितम, 11 जिलों में लू का अलर्ट; जानें अपने शहर का तापमान
प्रमुख शहरों में आज इतना रह सकता है तापमान
| शहर |
न्यूनतम तापमान |
अधिकतम तापमान |
| दिल्ली |
19.0 |
39.0 |
| श्रीनगर |
9.0 |
27.0 |
| अहमदाबाद |
26.0 |
42.0 |
| भोपाल |
21.0 |
40.0 |
| चंडीगढ़ |
20.0 |
40.0 |
| देहरादून |
17.0 |
36.0 |
| जयपुर |
24.0 |
40.0 |
| शिमला |
18.0 |
28.0 |
| मुंबई |
23.0 |
34.0 |
| लखनऊ |
18.0 |
41.0 |
| गाजियाबाद |
22.0 |
35.0 |
| जम्मू |
20.0 |
36.0 |
| लेह |
2.00 |
16.0 |
| पटना |
25.0 |
35.0 |
इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बिहार के मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें- तेल के दामों में आज फिर उछाल, 14 दिन में 8.40 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल; जानें आपके शहर में कितनी है कीमत
एक दूसरी ट्रफ रेखा तेलंगाना से आंतरिक तमिलनाडु तक रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक तक निचले स्तरों पर फैली हुई है। इसके चलते केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं।
बिहार में बारिश की संभावना
मौसम विभाग पटना के अनुसार आज राज्य के उत्तर पूर्व भागों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी की संभावना है। गया, औरंगाबाद और सासाराम में अधिक तापमान होने के कारण लू चलने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें- महंगाई में एक और झटका: 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 250 रुपए बढ़े, चेक करें नए रेट्स