Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आज फिर बदलेगा मौसम, 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट; 75 Kmph तक चल सकती है हवा

19 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। 70-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
आज फिर बदलेगा मौसम, 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट; 75 Kmph तक चल सकती है हवा

मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का खतरा भी बताया गया है, जबकि किसानों और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

20 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 सितंबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने का अलर्ट भी है। तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के पीछे पश्चिम बंगाल के तट के आसपास चल रही तेज हवाएं भी एक वजह हैं। इसके अलावा दक्षिणी गुजरात से लेकर झारखंड तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। सिक्किम और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा

दिल्ली में 19 सितंबर को हल्की बारिश के साथ तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Breaking News

यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हापुड़, महामाया नगर, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर शामिल हैं। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

बिहार में तेज बारिश के साथ चल सकती है आंधी

बिहार के गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर और बेगूसराय में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

X Post

झारखंड से लेकर पहाड़ी राज्यों तक अलर्ट

झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना और किन्नौर में बारिश और तूफान की प्रबल संभावना है। यहां 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवाड़, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

राजस्थान और पंजाब में भी बिगड़ेगा मौसम

राजस्थान के दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में हल्की से बारिश की संभावना है। यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

भारत पर बढ़ा 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने नए कानून पर किए साइन

मध्य प्रदेश में भी बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश के उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, भोपाल और सिंगरौली में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

आज प्रमुख शहरों का तापमान

19 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम 34 और न्यूनतम 24 डिग्री, मुंबई में 30 और 26 डिग्री, चेन्नई में 34 और 26 डिग्री, कोलकाता में 34 और 27 डिग्री, लखनऊ में 32 और 26 डिग्री, पटना में 33 और 27 डिग्री, रांची में 30 और 22 डिग्री, भोपाल में 28 और 22 डिग्री, जयपुर में 33 और 23 डिग्री, शिमला में 23 और 14 डिग्री तथा नैनीताल में 23 और 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। ऐसे में खासकर बारिश, आंधी और वज्रपात वाले इलाकों में लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है। पहाड़ी राज्यों की यात्रा करने वाले लोगों को भी निकलने से पहले मौसम की स्थिति जरूर देख लेनी चाहिए।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts