इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : विक्रांत भूरिया बोले- हम सावरकर की नहीं राहुल गांधी की सेना है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों को रोका

इंदौर। राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने को लेकर लगातार देशभर में जहां युवा कांग्रेस और कांग्रेसी कार्यकर्ता एक होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के रानी कमलावती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका था, जिसको लेकर भोपाल पुलिस रविवार को झाबुआ पहुंची, जहां पर उन्होंने विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार करके भोपाल लेकर रवाना हुई।

वहीं इंदौर के बायपास स्थित टोल नाके पर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों को रोका और कई घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही।

कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे : भूरिया

विक्रांत भूरिया ने गिरफ्तारी के दौरान एक वीडियो में अपनी बात की और कहा कि हम राहुल गांधी की सेना है। सावरकर की सेना नहीं है। देश को वापस से आजाद कराना पड़ेगा तो हम राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे। हम इस गिरफ्तारी से कभी नहीं डरेंगे। हम डरने वालों में से नहीं है, शासन और प्रशासन डरा हुआ है। हम पूरी ताकत साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोका

विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार कर भोपाल ले जाते हुए इंदौर-देवास बायपास पर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोका। कई घंटों के झड़प के बाद विक्रांत भूरिया को पुलिस भोपाल लेकर रवाना हुई। बता दें कि पुलिस झाबुआ से गिरफ्तार कर भोपाल लेकर जा रही है।

ये भी पढ़ें: युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया झाबुआ से गिरफ्तार, राहुल की सदस्यता रद्द करने के विरोध में रोकी थी ट्रेन

इसलिए हुई गिरफ्तारी

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम को भूरिया ने अपने साथियों के साथ भोपाल में रेल रोक दी थी और इंजन पर वे चढ़ गए थे। इस मामले में भोपाल रेलवे पुलिस थाने में विक्रांत भूरिया, अखिलेश यादव, मनीष चौधरी समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, रेलवे एक्ट की धारा 145, 147 के तहत केस दर्ज किया गया था।

कौन है विक्रांत भूरिया ?

आपको बता दे कि प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। साल 2020 में यूथ कांग्रेस के चुनाव में वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुने गए। इसी के साथ वह पहले आदिवासी अध्यक्ष बने।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button