PlayBreaking News

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया झाबुआ से गिरफ्तार, राहुल की सदस्यता रद्द करने के विरोध में रोकी थी ट्रेन

Follow on Google News
युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया झाबुआ से गिरफ्तार, राहुल की सदस्यता रद्द करने के विरोध में रोकी थी ट्रेन
भोपाल/झाबुआ। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को रविवार को झाबुआ में उनके गोपाल कॉलोनी स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल से रेलवे पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए झाबुआ पहुंची थी और स्थानीय पुलिस बल की मदद से उन्हें गिरफ्तार करके भोपाल ले जाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को भोपाल में युवक कांग्रेस द्वारा ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया था। इसी मामले में युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस उन्हें शाम पांच बजे तक राजधानी लेकर पहुंचेगी। यहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1639897041374519296

इसलिए हुई गिरफ्तारी

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम को भूरिया ने अपने साथियों के साथ भोपाल में रेल रोक दी थी और इंजन पर वे चढ़ गए थे। इस मामले में भोपाल रेलवे पुलिस थाने में विक्रांत भूरिया, अखिलेश यादव, मनीष चौधरी समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, रेलवे एक्ट की धारा 145, 147 के तहत केस दर्ज किया गया था। ये भी पढ़ें: VIDEO : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर भड़के कांग्रेसी, भोपाल में रोकी ट्रेन; जानें कहां क्या हुआ

कार्यकर्ता ने की जमकर नारेबाजी

रविवार को सुबह भोपाल रेलवे थाना प्रभारी नितिन पटेल भूरिया को गिरफ्तार करने के लिए झाबुआ आए। झाबुआ पुलिस थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह व पुलिस दल लेकर वे भूरिया को उनके निवास स्थान पर गिरफ्तार करने पहुंचे। इस गिरफ्तारी की भनक लगते ही कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भूरिया के निवास स्थान पर पहुंच गए। गिरफ्तारी का विरोध कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी होने लगी।

मौके पर भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा

पुलिस को भूरिया के निवास स्थान के अंदर जाने में मशक्कत करना पड़ी और उसके बाद वाहन से भोपाल ले जाने में विरोध का सामना करना पड़ा। उनके निवास स्थान की मात्र 150 मीटर गली से निकलने में करीब एक घंटे का समय लग गया। कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता वाहन के आगे आ गए। कई नेता वाहन के ऊपर भी चढ़ गए। झाबुआ थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाना पड़ा, तब जाकर वाहन निकल पाए। जीआरपी पुलिस एवं सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर झाबुआ पुलिस कोतवाली थाने ले गई।

कौन है विक्रांत भूरिया ?

आपको बता दे कि प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। साल 2020 में यूथ कांग्रेस के चुनाव में वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुने गए। इसी के साथ वह पहले आदिवासी अध्यक्ष बने। मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts