CG NEWS:जंगल के आखिरी गांव तक पहुंचे डिप्टी CM शर्मा, बैगा परिवारों संग जमीन पर बैठकर खाया भोजन।

सुदूर वनांचल के 5 ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क, सड़क-हैंडपंप-आंगनबाड़ी-देवगुड़ी से लेकर सामुदायिक भवन तक विकास की बड़ी घोषणाएं कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के केसमर्दा, दलदली, भुरसीपकरी, पीपरखुंटा और चेंदरादादर ग्राम पंचायतों में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
जंगल के आखिरी गांव तक पहुंचे डिप्टी CM शर्मा, बैगा परिवारों संग जमीन पर बैठकर खाया भोजन।

RAIPUR NEWS। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल और बैगा बाहुल्य इलाकों में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का दौरा केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसंपर्क और विश्वास का संदेश बन गया। उन्होंने बैगा परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं, उनके साथ भोजन किया और क्षेत्र के विकास के लिए 92.5 लाख रुपये के कार्यों की घोषणा कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: मनरेगा से आगे बढ़कर ग्रामीण विकास का नया मॉडल, रोजगार से लेकर बायोगैस तक साय सरकार का मास्टर प्लान

बैगा वनांचल में सरकार की सीधी दस्तक

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के केसमर्दा, दलदली, भुरसीपकरी, पीपरखुंटा और चेंदरादादर ग्राम पंचायतों में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: महासमुंद की धरती से चमके 5 हीरे, छत्तीसगढ़ में खुल सकते हैं अरबों के खजाने के दरवाजे

92.5 लाख के विकास कार्यों का ऐलान

दौरे के दौरान सड़क, सीसी रोड, सामुदायिक भवन, देवगुड़ी, हैंडपंप, पाइप पुलिया, आंगनबाड़ी भवन और स्कूल परिसरों के विकास सहित 92.5 लाख रुपये के विभिन्न कार्यों की घोषणा की गई। इससे लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

बैगा परिवारों संग जमीन पर बैठकर किया भोजन

उपमुख्यमंत्री ने अपने दौरे को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने बैगा परिवारों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी सामाजिक एवं आर्थिक जरूरतों को समझा। इस दौरान कई स्थानीय मांगों पर तत्काल स्वीकृति भी दी गई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: सिलतरा वेयरहाउस में करोड़ों का शराब घोटाला? नष्ट करने वाली शराब बाजार में बेचने का आरोप

सड़क, पानी और शिक्षा पर विशेष फोकस

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई हैंडपंपों की घोषणा की गई। वहीं स्कूलों में बाउंड्रीवाल, आहाता निर्माण, आंगनबाड़ी भवन और सामुदायिक भवनों को मंजूरी देकर शिक्षा और सामाजिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

VB-G RAM G योजना से जुड़ेगा वनांचल

उपमुख्यमंत्री ने केसमर्दा से कुरकी मार्ग के मुरमीकरण कार्य को VB-G RAM G योजना के तहत स्वीकृत करने की घोषणा की। इससे दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर; आर्थिक मामलों की समिति भी करेगी मंथन

विकास की मुख्यधारा से नहीं छूटेगा कोई गांव

विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि कोई भी गांव विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts