PlayBreaking News

क्या ये इत्तेफाक है!विजय की ‘भविष्यवाणी’ सच? ‘TN07CM2026’ और CM कुर्सी का रहस्यमय कनेक्शन!

क्या सब कुछ पहले से तय था? विजय की फिल्म GOAT के एक सीन में दिखी गाड़ी का नंबर TN07CM2026 अब चर्चा का केंद्र बन गया है। 2026 के चुनाव में उनकी पार्टी बड़ी ताकत बनकर उभरी है और 07 मई को संभावित शपथ की बातें सामने आ रही हैं, तो लोग इसे एक सोचा-समझा इशारा मान रहे हैं।
Follow on Google News
विजय की ‘भविष्यवाणी’ सच? ‘TN07CM2026’ और CM कुर्सी का रहस्यमय कनेक्शन!
FILE IMAGE

तमिलनाडु की सियासत में इस वक्त एक ऐसा सवाल गूंज रहा है, जो महज खबर नहीं एक रहस्य जैसा लग रहा है। क्या विजय ने मुख्यमंत्री बनने की कहानी पहले ही लिख दी थी? 07 मई को संभावित शपथ की चर्चा के बीच एक पुराना फिल्मी सीन अचानक सुर्खियों में आ गया है, जहां गाड़ी की नंबर प्लेट पर लिखा था- ‘TN07CM2026’। अब जब हालात उसी दिशा में बढ़ते दिख रहे हैं, तो लोग इसे सिर्फ इत्तेफाक मानने को तैयार नहीं हैं।

फिल्म ‘GOAT’ से मिला था बड़ा संकेत

विजय की राजनीति को लेकर एक दिलचस्प बात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनकी 2024 की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)’ का एक सीन फिर से चर्चा में है। इस सीन में विजय एक कार चलाते दिखते हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर लिखा है: TN 07 CM 2026।

यह भी पढ़ें: 7 मई को विजय ले सकते हैं CM पद की शपथ! तमिलनाडु में सरकार गठन की हलचल तेज, बहुमत से 10 सीट दूर TVK

  • 07- 07 मई को शपथ
  • TN- तमिलनाडु
  • CM- मुख्यमंत्री
  • 2026- चुनाव का साल

अब जब चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, तो फैंस इसे एक तरह की भविष्यवाणी मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ‘पीक डिटेलिंग’ की चर्चा

जैसे ही यह वीडियो फिर से वायरल हुआ, इंटरनेट पर लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे पीक डिटेलिंग कहा, तो कुछ ने मजाक में विजय को टाइम ट्रैवलर तक बता दिया।

सह-कलाकार ने भी किया था दावा

विजय के को-स्टार प्रेमगी अमरेन ने भी पहले एक बयान में कहा था कि वह 2026 में विजय को वोट देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। अब चुनाव नतीजों के बाद उनका यह बयान फिर से चर्चा में आ गया है।

द्रविड़ राजनीति का गढ़ हिला

तमिलनाडु को पिछले 50 सालों से द्रविड़ राजनीति का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। यहां DMK और AIADMK जैसी पार्टियों का दबदबा रहा है। लेकिन इस चुनाव में विजय की एंट्री ने पूरा खेल बदल दिया। पहली बार चुनाव लड़ते हुए उनकी पार्टी ने न सिर्फ DMK को पीछे छोड़ा, बल्कि AIADMK के कई मजबूत किले भी ढहा दिए। 

यह भी पढ़ें: TVK के साथ आई कांग्रेस : थलापति विजय को दिया समर्थन, शर्त ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

फिल्म स्टार विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दर्जा हासिल कर लिया। 234 सीटों वाली विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। यह आंकड़ा बहुमत के 118 से सिर्फ 10 सीट कम है। इसके बाद अब राज्य में सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है।

2024 में बनाई पार्टी, 2026 में धमाका

विजय ने साल 2024 में अपनी पार्टी TVK की शुरुआत की थी। उस समय कई लोग इसे सिर्फ एक प्रयोग मान रहे थे। लेकिन सिर्फ दो साल के अंदर उन्होंने जिस तरह जनता का भरोसा जीता, वह चौंकाने वाला है। अब चर्चा यह है कि विजय जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन सकते हैं, अगर उन्हें कुछ और विधायकों का समर्थन मिल जाता है।

लेकिन फिल्म करियर अभी बाकी

जहां एक तरफ विजय की राजनीतिक सफलता चर्चा में है, वहीं उनका फिल्मी करियर भी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज होने वाली थी, लेकिन यह फिलहाल अटकी हुई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेट नहीं दिया है, जिसकी वजह से रिलीज में देरी हो रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts