Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘लोगों का काम है कहना’, रामायण को लेकर ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी

रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रामायण’ को लेकर हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। दशहरे पर जुबान फिसलने के बाद अभिनेता ने कहा- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।
‘लोगों का काम है कहना’, रामायण को लेकर ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, इस किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है। दशहरे के एक कार्यक्रम में रणबीर की जुबान फिसलने के बाद यह सिलसिला और तेज हो गया था। अब अभिनेता ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह लोगों की नकारात्मक टिप्पणियों को किस तरह लेते हैं।

ट्रोलिंग पर रणबीर बोले- कुछ तो लोग कहेंगे

जियोहॉटस्टार के शो ‘हर युग में राम’ में रणबीर कपूर ने 18 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान जब उनसे ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन ट्रोलिंग आम हो गई है। रणबीर ने कहा- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। यही बेस्ट पॉलिसी है। लोग क्या कह रहे हैं, इस बात से परेशान नहीं होना चाहिए। मायने सिर्फ वो लोग रखते हैं जो आपके लिए इम्पॉर्टेंट हैं। आपका काम, आपकी नीयत और आपका व्यवहार ही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

दशहरे के बयान के बाद बढ़ी थी ट्रोलिंग

दरअसल, हाल ही में दशहरे के एक कार्यक्रम में रणबीर कपूर से एक बड़ी जुबानी चूक हो गई थी। वह कहना चाहते थे कि ‘अच्छाई की जीत होगी’, लेकिन गलती से ‘अच्छाई का अंत होगा’ बोल गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया और उन्हें काफी ट्रोल किया गया। इसके अलावा, भगवान राम का किरदार निभाने के लिए चुने जाने के बाद से ही रणबीर के पुराने इंटरव्यू की क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। अब अभिनेता ने साफ कर दिया है कि वह ऐसी टिप्पणियों को खुद पर हावी नहीं होने देते।

Ramayana

लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

‘रामायण’ की रिलीज से पहले पिछले हफ्ते लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में विदेशी मीडिया और फिल्म क्रिटिक्स के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग के बाद सामने आए शुरुआती रिएक्शन में फिल्म के विजुअल्स, कलाकारों के अभिनय और भव्यता की तारीफ की गई। कुछ दर्शकों ने इसे शानदार बताया, तो कुछ ने इसे 2026 की बेहतरीन फिल्मों में से एक कहा। हालांकि, ये शुरुआती प्रतिक्रियाएं हैं, पूरी फिल्म की समीक्षाएं नहीं।

कौन निभा रहा है किसका किरदार?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अजिंक्य देव, चेतन हंसराज, फैसल मलिक, विवेक ओबेरॉय और आदिनाथ एम. कोठारे भी फिल्म का हिस्सा हैं।

एडवांस बुकिंग में भी दिख रहा है फिल्म का क्रेज

फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है। Sacnilk के 2 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ के करीब 11.87 लाख टिकट बुक हो चुके थे और एडवांस बुकिंग से लगभग 49.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया था। हालांकि, 3 नवंबर को Sacnilk के अपडेटेड आंकड़ों में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा इससे काफी आगे पहुंच गया। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। वहीं, दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के आसपास रिलीज हो सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts