ग्वालियर। दशहरे के अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शाही वेशभूषा में नजर आए। महाराज ने बाड़ा स्थित देवघर में शाही परंपरा के साथ पूजा की। इस दौरान महाराज सिंधिया और बेटे महाआर्यमन दोनों राज शाही पोशाक में थे। उनका शाही शहनाई वादन से स्वागत किया गया।
https://twitter.com/psamachar1/status/1577611318818795520?t=G4Rjjk57JKlVkGDCakzPGA&s=08
कुल देवताओं की पूजा-अर्चना की
विजयदशमी के मौके पर केंद्रीय मंत्री, सिंधिया राजवंश के पूजा स्थल देवघर पहुंचे और यहां अपने बेटे युवराज महाआर्यमन सिंधिया के साथ राजशाही शस्त्रों का पूजन किया। विशेष पारंपरिक शहनाई वादन के साथ राजवंश के पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कुल देवताओं को नमन करते हुए उनकी पूजा-अर्चना की।
[caption id="attachment_44815" align="aligncenter" width="800"]

ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया राजशाही पोशाक में पूजा करने पहुंचे।[/caption]
ज्योतिरादित्य सिंधिया आज के दिन शाही पोशाक पहनकर सिंधिया राजवंश की परंपराओं का निर्वहन करते हैं। उनके साथ उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी राजशाही पोशाक में पूजा करने पहुंचे हैं। सिंधिया राजवंश के सभी सरदार सिंधिया का स्वागत करते हुए राजशाही शिंदेशाही पगड़ी में उनका स्वागत करते हैं।
राजवंश की परंपराओं का किया निर्वाहन
राज शाही पोशाक में ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने देश और प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। बता दें कि ग्वालियर का दशहरा प्रसिद्ध है। यहां कई वर्षों से दशहरे के दिन सिंधिया राजपरिवार पूजा-अर्चना और देव स्थानों के दर्शन करता है, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के महाराज कहलाते हैं। इस नाते वह दशहरे पर ग्वालियर के महाराज बनकर राजवंश की परंपराओं को निभाते दिखाई देते हैं।
https://twitter.com/psamachar1/status/1577571020395139079
ये भी पढ़ें: जबलपुर से इंदौर-ग्वालियर के लिए नवीन विमान सेवाओं का शुभारंभ; CM शिवराज बोले- रीवा और उज्जैन की हवाई पट्टी का होगा विस्तार
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…