Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :बेटी को घर लाने जा रहे प्रजापति परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

छतरपुर में सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग सतना के रहने वाले थे।
बेटी को घर लाने जा रहे प्रजापति परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छतरपुर। शादी के बाद बेटी को घर लाने के लिए जा रहे प्रजापति परिवार का सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भीषड़ सड़क हादसा हो गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार की शाम 7 बजे के करीब गुलगंज थाना क्षेत्र के बिलवार और चौपरिया सरकार गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सेंट्रो कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर घायल हुए जिन्हें पुलिस के द्वारा छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया। 

    दो परिजन गंभीर घायल

    जानकारी के अनुसार सतना का  रहने वाला प्रजापति परिवार सागर की तरफ शाहगढ़ के दारपुर अपने परिवार की बच्ची की शादी के बाद उसे लेने जा रहे थे। इस हादसे में प्रजापति परिवार के महेन्द्र प्रजापति (30), लक्ष्मण प्रजापति (40), दीपक प्रजापति (24), सुरेन्द्र प्रजापति (26) एवं लालू प्रजापति (17) की मौके पर मौत हो गई। वहीं भूपेन्द्र प्रजापति (22), जीतेन्द्र प्रजापति (20) साल गंभीर घायल हुए जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है।

    कार के गेट तोड़कर निकाले गए शव

    बिलवार और चौपरिया सरकार के पास हुए इस भीषण सडक़ हादसे में ट्रक ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों के द्वारा कार के गेट को तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया।

    टक्कर मारकर मौके से भागा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

    शुक्रवार को शाम के समय बिलवार और चौपरिया सरकार गांव के पास ट्रक ने सेंट्रो कार में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 5 लोगों की मौत और दो घायल हुए और ट्रक मौके से फरार हो गया। फरार हुए ट्रक को बिजावर पुलिस के द्वारा पकड़ कर जप्त किया गया।

    सागर आईजी हिमानी खन्ना रहीं मौजूद

    छतरपुर से सागर लौट रही आईजी हिमानी खन्ना सड़क हादसे को देखते हुए मौके पर रूकीं और घटना को देख तत्काल ही पुलिस टीम को फोन किया। मौके पर गुलगंज थाना प्रभारी गुरूदत्त शेषा पुलिस बल के साथ पहुंचे और शवों को गाड़ी से निकाला एवं गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

    अस्पताल पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

    भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई और भूपेन्द्र व जितेन्द्र दो लोग गंभीर घायल हुए जिन्हें छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे को देखते हुए जिला अस्पताल एडीएम मिलिन्द्र नागदेवे, एडीशनल एसपी आदित्य पटले, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी व पुलिस बल पहुंचा और घायलों को उपचार की व्यवस्था कराई गई। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts