धारदार हथियार से सिर पर वार कर कांग्रेस नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

कर्नाटक के चिकमंगलूर में दो गुटों की झड़प के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत सदस्य गणेश गौड़ा की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
धारदार हथियार से सिर पर वार कर कांग्रेस नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चिकमंगलूर। जिले के सखरायापट्टना इलाके में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश गौड़ा की हत्या कर दी गई। 38 वर्षीय गणेश ग्राम पंचायत सदस्य होने के साथ-साथ कांग्रेस के स्थानीय नेता और आने वाले जिला पंचायत चुनावों के संभावित उम्मीदवार थे। 

    बैनर हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

     पुलिस के अनुसार, टकराव की शुरुआत एक मठ के पास लगे बैनर को हटाने को लेकर हुई। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। कई लोगों को सिर पर गंभीर चोटें आईं और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान गणेश गौड़ा पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से करीब आधे घंटे पहले दोनों गुटों के बीच एक बार के पास भी कहासुनी हुई थी।

    पुरानी रंजिश या राजनीतिक वजह पता कर रही पुलिस

    प्रारंभिक जानकारी के आधार पर यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। हालांकि, राजनीतिक कारणों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और जांच पूरी होने पर ही पूरी तस्वीर साफ होगी। पुलिस अधीक्षक विक्रम अमाथे ने कहा, हमने घटनास्थल की जांच की है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। हत्या के पीछे क्या कारण था, इसकी तहकीकात की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। झड़प में घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और सुरक्षा के लिए वहां जेल गार्ड तैनात किए गए हैं।

    चार आरोपी गिरफ्तार, इलाके में बढ़ाई सुरक्षा 

    सखरायापट्टना थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने संजय, नितिन, नागभूषण सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनके पकड़े जाने के बाद ही घटनाक्रम और वारदात की सही वजह साफ हो पाएगी। बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts