वाराणसी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या:इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के सौरव विहार कॉलोनी के पास हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

सौरव विहार कॉलोनी के पास बरसाईं गोलियां 

रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित सौरव विहार कॉलोनी के पास कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग : 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल को परिजनों की मदद से ट्रामा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कारोबारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सदमे में हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने तकनीकी और अन्य सबूत में इकट्ठे किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: जांजगीर जेल में बंद दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, खोखरा जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

'जल्द आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार'

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी सहित कई थानों के प्रभारी अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts