Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:जांजगीर जेल में बंद दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, खोखरा जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव जेल कर्मचारियों ने जब आरोपी को बाथरूम में फंदे पर लटका देखा तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जांजगीर जेल में बंद दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, खोखरा जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की खोखरा जिला जेल में मंगलवार सुबह एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में गिरफ्तार 21 वर्षीय आरोपी दुवास केंवट जेल के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के जवाली निवासी दुवास केंवट को बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जिला जेल खोखरा भेजा गया था। सोमवार को जेल में दाखिल होने के महज एक दिन बाद मंगलवार सुबह उसका शव बाथरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला।

 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के तीन जांबाजों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

सुबह मची अफरा-तफरी

जेल कर्मचारियों ने जब आरोपी को बाथरूम में फंदे पर लटका देखा तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आत्महत्या के कारणों की जांच

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी विस्तृत पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि जेल के भीतर आरोपी को आत्महत्या करने का अवसर कैसे मिला।

 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, ट्रांसफर नीति पर लग सकती है मुहर; CM हेल्पलाइन 1076 भी होगी शुरू

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कटघरे में आ गई है। जेल में नए बंदी की लगातार निगरानी किए जाने का प्रावधान रहता है, बावजूद इसके आरोपी द्वारा आत्महत्या कर लेना कई सवाल खड़े करता है। यदि प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 12 साल की सुमना बनी मानवता की मिसाल: अंगदान से दो लोगों को मिली नई जिंदगी, अंतिम विदाई में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक दुवास केंवट पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप दर्ज था। मामले की जांच पहले से चल रही थी। अब आरोपी की मौत के बाद पुलिस जेल प्रशासन से भी आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts