Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 26-29 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों के लिए 25 से 29 सितंबर तक परेशानी बढ़ सकती है। रायसी स्टेशन पर रेलवे कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट और ठहराव में बदलाव किया गया है।
उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 26-29 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

उत्तराखंड आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। मुरादाबाद मंडल के रायसी रेलवे स्टेशन पर अप और लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते 26 से 29 सितंबर तक अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी और कई का रूट बदला गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। चंदौसी से ऋषिकेश जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 26 से 29 सितंबर तक रद्द रहेगी। वहीं, ऋषिकेश से चंदौसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 25 से 28 सितंबर तक नहीं चलेगी। इसके अलावा प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन और योगनगरी ऋषिकेश से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 27 सितंबर को रद्द रहेंगी।

इन ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा

कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। दरभंगा से अमृतसर जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस 28 सितंबर को अपने सफर के दौरान करीब 30 मिनट रोकी जाएगी। इसके अलावा चंदौसी पैसेंजर, दरभंगा एक्सप्रेस, लखनऊ एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, नरपतगंज एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस के भी देरी से चलने की जानकारी दी गई है।

Breaking News

कई ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट

रेलवे के काम का असर उन ट्रेनों पर भी पड़ेगा, जिन्हें निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा। पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 27 सितंबर को मुरादाबाद-नजीबाबाद-सहारनपुर मार्ग के बजाय मुरादाबाद, हापुड़, मेरठ और सहारनपुर के रास्ते चलेगी। इस दौरान रुड़की रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी सहारनपुर, मेरठ और हापुड़ होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। इस दौरान लक्सर, नजीबाबाद और स्योहारा रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा।

दुर्गियाना एक्सप्रेस का भी बदलेगा रास्ता

अमृतसर से कोलकाता जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग से अलग रास्ते से चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर, लक्सर और मुरादाबाद के बजाय सहारनपुर, मेरठ, हापुड़ और मुरादाबाद होते हुए आगे जाएगी। इस दौरान नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं रहेगा।

रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के परिवार को मिला 50 करोड़ रंगदारी की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाम के फोन से मचा हड़कंप

कुंभ एक्सप्रेस भी डायवर्ट

हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। 26 और 27 सितंबर को यह ट्रेन मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार के निर्धारित मार्ग के बजाय मुरादाबाद, हापुड़, मेरठ, रुड़की और हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी। वहीं, 25 सितंबर को भी हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार के बजाय मुरादाबाद, हापुड़, मेरठ, रुड़की और हरिद्वार होकर देहरादून जाएगी। ऐसे में 25 से 29 सितंबर के बीच उत्तराखंड आने या यहां से दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन का सफर शुरू करने से पहले अपने ट्रेन के संचालन, रूट और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts