Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के परिवार को मिला 50 करोड़ रंगदारी की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाम के फोन से मचा हड़कंप

ढेबर परिवार को धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की साइबर जांच; कॉलर की पहचान में जुटी टीम, रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके परिवार से जुड़ा 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, परिवार के एक कर्मचारी को अज्ञात कॉलर ने फोन कर खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के परिवार को मिला 50 करोड़ रंगदारी की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाम के फोन से मचा हड़कंप

प्रेम कुमार, रायपुर: राजधानी रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके परिवार से जुड़ा एक हाईप्रोफाइल धमकी का मामला सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, ढेबर परिवार के एक कर्मचारी को फोन कर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी

50 करोड़ की मांग ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

जानकारी के अनुसार, फोन कॉल में ढेबर परिवार के सदस्यों अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर धमकी दी गई। मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें: दीपका खदान विस्तार पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, GM ऑफिस में जड़ा ताला

क्या सच में बिश्नोई गैंग का हाथ?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि धमकी देने वाला वास्तव में किसी संगठित गैंग से जुड़ा है या फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर डराने और रंगदारी वसूलने की कोशिश की गई है। पुलिस अभी इस एंगल पर भी जांच कर रही है। 

साइबर टीम ने संभाली जांच

पुलिस की साइबर टीम कथित धमकी वाले नंबर और कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और दूसरे डिजिटल साक्ष्यों के जरिए कॉलर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: 43 साल पुराना महानदी विवाद अब सुलझेगा, CM साय बोले- बहुत जल्द आएगा समाधान

परिवार के पुराने विवाद भी जांच के दायरे में

जांच एजेंसियां धमकी के पीछे संभावित वजहों को भी खंगाल रही हैं। परिवार से जुड़े पुराने विवाद, हालिया घटनाक्रम और अन्य आपराधिक कड़ियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी किसी पुराने विवाद का नतीजा है या इसके पीछे कोई संगठित रंगदारी नेटवर्क है।

पुलिस के सामने सबसे बड़ा टारगेट—कॉलर की पहचान

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करना है। तकनीकी जांच से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉल कहां से आया और उसके पीछे कौन लोग हैं। ठोस साक्ष्य मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कथित कॉलर का किसी गैंग से वास्तविक संबंध है या नहीं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर,एक ही दिन में 4 मौतें, 3 घायल, बलौदा से अकलतरा तक मचा हड़कंप

रायपुर में गैंग के नाम से धमकी ने बढ़ाई चिंता

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रंगदारी और धमकी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। ऐसे मामलों में जांच एजेंसियां इस बात की पुष्टि करती हैं कि धमकी वास्तव में गैंग नेटवर्क से जुड़ी है या किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts