UPPSC 2026 :12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आर्किटेक्चर असिस्टेंट से प्रोग्रामर तक बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPPSC 2026 के तहत आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर समेत 47 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 3 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। जानें योग्यता और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आर्किटेक्चर असिस्टेंट से प्रोग्रामर तक बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPPSC Recruitment 2026: आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर समेत 47 पदों पर भर्ती निकली है।

UPPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अलग-अलग विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 47 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें-

  • आर्किटेक्चर असिस्टेंट – 14 पद
  • एस्टेट मैनेजर – 11 पद
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट – 12 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर – 10 पद

हर पद के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 : अब आधार के बिना नहीं मिलेगी एंट्री! बायोमेट्रिक, आइरिस स्कैन समेत लागू हुए कई बड़े बदलाव

इन तारीखों का रखें ध्यान

  • आवेदन शुरू होने की तारीख – 3 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख – 3 सितंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख – 3 सितंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख – 10 सितंबर 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

ग्रेजुएशन, डिप्लोमा होना है जरूरी

इन पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि कुछ के लिए कंप्यूटर में ओ लेवल सर्टिफिकेट, संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Breaking News

क्या है आवेदन की आयु सीमा

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 40 वर्ष

उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। वहीं आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है कि सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस -125 रुपये और एससी, एसटी - 65 रुपये इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवार - 25 रुपये रहेगी। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से भी किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होगी पहली काउंसलिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रखें। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए अच्छा अवसर हो सकती है। आवेदन करने से पहले पात्रता, जरूरी दस्तावेज और सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना न भूलें।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts